21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फाफ डु प्लेसिस 40 पार करने के बाद भी युवाओं को चुनौती दे रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फाफ डु प्लेसिस 40 पार करने के बाद भी युवाओं को चुनौती दे रहे हैं?

सारांश

फाफ डु प्लेसिस, 40 की उम्र में भी क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें एक प्रेरणा बना दिया है। जानें कैसे वह युवा खिलाड़ियों को चुनौती देते हैं।

मुख्य बातें

फाफ डु प्लेसिस की उम्र सिर्फ एक संख्या है।
उन्होंने एमएलसी में तीन शतक बनाए हैं।
फाफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
उम्र के बावजूद, वे युवा खिलाड़ियों को चुनौती देते हैं।
उनका समर्पण क्रिकेट के प्रति अद्वितीय है।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। फाफ डु प्लेसिस का जन्म 13 जुलाई 1984 को प्रिटोरिया में हुआ था। डु प्लेसिस को न केवल दक्षिण अफ्रीका, बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है।

चालीस वर्ष की आयु पार करने के बावजूद, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आज भी युवाओं को कड़ी चुनौती दी है।

फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में 40 वर्ष की उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह एमएलसी के इतिहास में तीन शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

फाफ ने 8 जुलाई 2024 को टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 100 रन की पारी खेली। इसके बाद, 20 जून 2025 को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ फिर से शतक जड़ा। 29 जून 2025 को उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ एक ही सीजन में दूसरी बार शतक जड़ते हुए 103 रन बनाए।

उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 2011 में शुरू हुआ, और उन्होंने 69 टेस्ट की 118 पारियों में 40.02 की औसत से 4,163 रन बनाए हैं, जबकि 143 वनडे में 47.47 की औसत से 5,507 रन निकाले हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट में 10 शतक और 21 अर्धशतक लगाए, जबकि वनडे में 12 शतक और 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

टी20 करियर में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका50 मैच खेले, जिसमें 35.53 की औसत से कुल 1,528 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं।

फाफ डु प्लेसिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो यह दर्शाती है कि समर्पण और मेहनत कभी भी किसी भी उम्र में फलित हो सकती है। देश की क्रिकेट में उनका योगदान अनुकरणीय है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाफ डु प्लेसिस का जन्म कब हुआ था?
फाफ डु प्लेसिस का जन्म 13 जुलाई 1984 को प्रिटोरिया में हुआ था।
फाफ डु प्लेसिस के प्रमुख रिकॉर्ड क्या हैं?
फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में तीन शतक बनाए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक टेस्ट और 12 वनडे में लगाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले