19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में जगह बनाई?

सारांश

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में अपनी जगह सुनिश्चित की। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस को 9 विकेट से हराकर टीम ने इस उपलब्धि को हासिल किया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में जगह बनाई।
एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस को 9 विकेट से हराया।
आमिर जांगू ने 55 रन बनाए।
एंड्रीस गौस ने 61 रनों की पारी खेली।
कप्तान निकोलस पूरन ने 90 रन बनाए।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस टीम ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

आमिर जांगू और रहकीम कॉर्नवाल के बीच पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हुई। कॉर्नवाल ने केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद आमिर जांगू ने एंड्रीस गौस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। आमिर 49 गेंदों में तीन छक्कों और उतने ही चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के लिए एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों में सबसे अधिक 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि शाकिब ने 9 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम से सौरभ ने 3 विकेट लिए, जबकि उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।

जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स के बीच 3.1 ओवर में 25 रन की साझेदारी हुई। मुनरो 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे टीम को आसान जीत मिली।

कप्तान पूरन ने 53 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम का एकमात्र विकेट रहकीम कॉर्नवाल ने लिया। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 खेलेगी, जहाँ उसका सामना सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला हारने वाली टीम से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें गर्व है कि त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सीपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। यह न केवल क्रिकेट की भावना को दर्शाता है, बल्कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का भी प्रतीक है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस को 9 विकेट से हराया।
किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए?
एंड्रीस गौस ने 61 रन बनाए।
कब होगा क्वालीफायर-2 का मैच?
क्वालीफायर-2 का मैच 19 सितंबर को होगा।
कौन सा टीम विपक्षी टीम से एकमात्र विकेट ले गया?
रहकीम कॉर्नवाल ने विपक्षी टीम से एकमात्र विकेट लिया।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान कौन हैं?
त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान निकोलस पूरन हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले