8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी से त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एंटिगुआ को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी से त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एंटिगुआ को हराया?

सारांश

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मैच त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटिगुआ के बीच खेला गया। मोहम्मद आमिर की घातक गेंदबाजी ने त्रिनबागो को 8 विकेट से जीत दिलाई। इस लेख में इस मैच के महत्वपूर्ण क्षणों और खिलाड़ियों की प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है।

मुख्य बातें

मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी ने मैच का रुख पलटा।
एंटिगुआ की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई।
त्रिनबागो ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।
कप्तान निकोलस पूरन का निर्णय सही साबित हुआ।
आमिर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए पुरस्कृत किया गया।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मुकाबला गुरुवार को एंटिगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में हुआ। मोहम्मद आमिर की खतरनाक गेंदबाजी के चलते त्रिनबागो ने एंटिगुआ को एकतरफा जीत के साथ मात दी।

टॉस जीतने के बाद त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कप्तान निकोलस पूरन का यह निर्णय मोहम्मद आमिर ने साबित कर दिखाया।

आमिर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण एंटिगुआ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 146 रन बना सकी। आमिर को अकिल होसेन और आंद्रे रसेल का भी अच्छा साथ मिला। होसेन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और रसेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।

एंटिगुआ के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्र्यू ने 31 गेंदों पर 40, कप्तान इमाद वसीम ने 25 गेंदों पर नाबाद 37 और उसामा मीर ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाए।

147 रन के लक्ष्य को हासिल करने में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को कोई कठिनाई नहीं हुई। टीम ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 46 गेंदों पर 6 चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाए और केसी कार्टी ने 45 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलिन मुनरो 9 रन बनाकर आउट हुए।

एंटिगुआ के लिए जायडन सिल्स और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट लिए।

आमिर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

हालांकि हार के बाद भी एंटिगुआ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। एंटिगुआ के 7 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 7 अंक हैं। वहीं, जीत के साथ त्रिनबागो दूसरे स्थान पर आ गई है। त्रिनबागो के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपनी टीम को अंक तालिका में भी आगे बढ़ाया। ऐसे प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में फिर से एक नई उम्मीद जगी है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहम्मद आमिर ने कितने विकेट लिए?
मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कितने रन से मैच जीता?
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एंटिगुआ को 8 विकेट से हराया।
एंटिगुआ की टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
एंटिगुआ ने 20 ओवर में 146 रन बनाए और 7 विकेट खो दिए।
इस मैच में 'मैन ऑफ द मैच' कौन था?
मोहम्मद आमिर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
कौन सा खिलाड़ी त्रिनबागो की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाकर नाबाद रहा?
एलेक्स हेल्स ने 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले