26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ओबेड मैककॉय ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ओबेड मैककॉय ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

सारांश

कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मैच में एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 8 रन से हराया। इस जीत में ओबेड मैककॉय की 4 विकेटों की शानदार गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए इस मैच की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

ओबेड मैककॉय की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच का नतीजा बदला।
एंटिगुआ की टीम ने अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन से जीत हासिल की।
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को त्रिनबागो के लिए प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है।
मैच ने दिखाया कि कैसे एक खिलाड़ी की गेंदबाजी से खेल का पासा पलट सकता है।
किरोन पोलार्ड की कोशिशें भी बेकार गईं।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग के सातवें मैच में एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 8 रन से हराया। इस जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय ने 4 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गुरुवार को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाये।

एंटिगुआ की ओर से कप्तान इमाद वसीम ने 27 गेंद में 2 छक्के और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाए। वहीं फेबियन एलेन ने 20 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 45 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू ने 22 रन बनाए।

त्रिनबागो के लिए नाथन एडवर्ड और ओसामा तारिक ने 2-2 विकेट लिए जबकि अकिल हुसैन और मोहम्मद आमिर ने 1-1 विकेट लिए।

त्रिनबागो के लिए 168 रन का लक्ष्य पारी की शुरुआत में साधारण सा लग रहा था। सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 18 गेंद में 44 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन बाद में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की असफलता और धीमे स्ट्राइक रेट ने लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया। इस कारण किरोन पोलार्ड की छठे नंबर पर आकर 28 गेंद में खेली गई 43 रन की नाबाद पारी भी बेकार गई। त्रिनबागो 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

एंटिगुआ के लिए ओबेड मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके। रखिम कॉर्नवॉल और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट लिए।

ओबेड मैककॉय को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इस मैच में एंटिगुआ और बरबुडा फॉल्कंस ने अपनी रणनीति और गेंदबाजी से साबित किया कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। ओबेड मैककॉय की गेंदबाजी ने न केवल मैच का परिणाम बदला बल्कि इसे यादगार बना दिया।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओबेड मैककॉय ने कितने विकेट लिए?
ओबेड मैककॉय ने 4 विकेट लिए।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स का स्कोर क्या था?
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।
किस कप्तान ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
फेबियन एलेन ने 45 रन बनाए।
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन था?
ओबेड मैककॉय को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले