25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरमनप्रीत कौर ने टी20 फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरमनप्रीत कौर ने टी20 फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया?

सारांश

हरमनप्रीत कौर ने टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतकर मिताली राज की बराबरी की। इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई दी है। जानिए इस जीत के बारे में और क्या कुछ खास रहा इस सीरीज में।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर ने टी20 फॉर्मेट में 12 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीते हैं।
शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला है।
भारतीय टीम ने सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की।
हरमनप्रीत की बेहतरीन पारी ने टीम को मजबूती प्रदान की।
महिला क्रिकेट में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतने के मामले में शीर्ष भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मिताली राज की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक 12-12 बार यह कारनामा किया है।

भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस सूची में शेफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (8) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।

हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल थे।

उन्होंने उस समय अमनजोत कौर के साथ 61 रन की साझेदारी की, जब भारतीय टीम 77 के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी।

दूसरी ओर, इस सीरीज के 5 मुकाबलों में 80.33 की औसत के साथ सर्वाधिक 241 रन बनाने वालीं शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। यह तीसरी बार है जब 21 वर्षीय खिलाड़ी को इस खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही शेफाली सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 भारतीय बन गई हैं।

शेफाली के अलावा मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को 3-3 बार इस खिताब से सम्मानित किया गया है।

मुकाबले की बात करें, तो भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली, जबकि अमनजोर कौर ने 21 रन और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 27 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 160 रन बना सकी। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने 65 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 50 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज करते हुए भारत ने सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। इस तरह की उपलब्धियाँ हमारी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह की उत्कृष्टता दिखाएंगी।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमनप्रीत कौर ने कितने 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीते हैं?
हरमनप्रीत कौर ने अब तक 12 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीते हैं।
शेफाली वर्मा को किस खिताब से नवाजा गया?
शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले