25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उपकप्तान स्मृति मंधाना की निराशा: 'हमने सोचा था विकेट ऐसा होगा'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उपकप्तान स्मृति मंधाना की निराशा: 'हमने सोचा था विकेट ऐसा होगा'

सारांश

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार के बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया। जानिए मैच के महत्वपूर्ण पल और हरमनप्रीत कौर की चोट के बारे में।

मुख्य बातें

भारत की हार: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार।
हरमनप्रीत कौर: चोटिल होकर फील्डिंग नहीं कर सकीं।
स्मृति मंधाना: उपकप्तान ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की।
बैटिंग ऑर्डर: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने विफल रहा।
आगे की रणनीति: एक हार के बाद बदलाव नहीं करेंगे।

ब्रिस्बेन, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ६ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने २१५ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज ३८.२ ओवर में सिर्फ ४ विकेट खोकर जीत हासिल की। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले गए इस मुकाबले में हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।

इस मैच में हरमनप्रीत कौर के स्थान पर कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाली स्मृति मंधाना ने कहा, "हमने दो विकेट काफी जल्दी गंवाए, जिसके बाद चीजें आसान नहीं रहीं। हमने वापसी करने की अच्छी कोशिश की। विकेट वैसा नहीं रहा, जैसा हमने सोचा था।"

नियमित कप्तान हरमनप्रीत इस मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं घुटने में चोटिल हो गईं, जिसके कारण वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरीं।

मंधाना से जब हरमनप्रीत कौर की चोट के बारे में पूछा गया, तो उपकप्तान ने कहा कि उन्होंने अभी तक हरमनप्रीत को नहीं देखा। हालांकि, स्मृति ने उम्मीद जताई है कि भारतीय कप्तान जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

स्मृति मंधाना ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में मिली हार के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की बात को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है और हम केवल एक हार के बाद अंतिम एकादश में बदलाव नहीं करेंगे।

हालांकि, उपकप्तान ने माना कि टीम का बैटिंग ऑर्डर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से विफल रहा। उन्होंने कहा कि एक बैटिंग यूनिट के रूप में हमें एकसाथ मिलकर अच्छा स्कोर बनाना होगा।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम केवल २१४ रन बनाकर सिमट गई। मेहमान टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक ५८ रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ८४ गेंदों में ५३ रनों का योगदान दिया। काश्वी गौतम ने ४३ और ऋचा घोष ने २३ रन बनाए।

इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने २१५ रनों के लक्ष्य को केवल ३८.२ ओवर में ४ विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ७९ गेंदों में ७६ रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, एलिसा हीली ने ७० गेंदों में ५० रन बनाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हार के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया?
स्मृति मंधाना ने हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।
हरमनप्रीत कौर की चोट के बारे में क्या जानकारी है?
हरमनप्रीत कौर बाएं घुटने में चोटिल हो गईं और दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरीं।
भारत ने पहले वनडे में कितने रन बनाए थे?
भारत ने पहले वनडे में केवल 214 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने ओवर में मैच जीता?
ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीता।
स्मृति मंधाना ने कितने रन बनाए?
स्मृति मंधाना ने 58 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले