क्या दो खराब मैचों से कोई फर्क नहीं पड़ता? हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक हार के बाद कहा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दो खराब मैचों से कोई फर्क नहीं पड़ता? हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक हार के बाद कहा

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो खराब मैचों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखा और वापसी की उम्मीद जताई। जानिए इस मैच के दिलचस्प पल और कौर के विचार।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर का सकारात्मक दृष्टिकोण भारत ने अच्छी शुरुआत की थी अंतिम ओवर्स में विकेट गंवाना समस्या बनी ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड चेज किया अगले मैचों में वापसी की उम्मीद

विशाखापत्तनम, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला विश्व कप 2025 में रविवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 331 रन चेज कर भारत को हराया। हार के बाद निराश दिखीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि दो खराब मैचों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम आगे के मैचों में वापसी करेंगे।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमारी शुरुआत जिस तरह की हुई थी, हम 30-40 रन बना सकते थे, लेकिन आखिरी 6-7 ओवरों में हम लगातार विकेट गंवाते रहे। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था और हम इसका फायदा नहीं उठा पाए। ओपनर्स ने हमें अच्छी शुरुआत दी, इसीलिए हम काफी रन बना रहे हैं। पिछले 3 मैचों में हम बीच के ओवरों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, निचले क्रम ने जिम्मेदारी ली थी, लेकिन आज हम अंत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

कौर ने कहा, "अगले कुछ मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस मैच से कई सकारात्मक बातें सामने आई हैं। हम बैठकर इस पर चर्चा करेंगे, इस संयोजन ने हमें पहले भी सफलता दिलाई है और दो खराब मैचों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अगले मैचों में वापसी करेंगे।"

भारत की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल की है। इस मैच से पहले महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 331 रन कभी चेज नहीं हुए थे।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के 80 और प्रतिका रावल के 75 रन की मदद से 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 330 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हिली की यादगार 142 रन की मदद से 49 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। एलिसा हिली प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

भले ही हालात कठिन क्यों न हों। भारतीय क्रिकेट को हर स्थिति में मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद क्या कहा?
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि दो खराब मैचों से कोई फर्क नहीं पड़ता और टीम वापसी करेगी।
भारत की हार का मुख्य कारण क्या था?
भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंतिम ओवर्स में विकेट गंवाने से हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन बनाकर मैच जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 9 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले