27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त कर रहा है पंचायती राज विभाग?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त कर रहा है पंचायती राज विभाग?

सारांश

पंचायती राज विभाग ने लखनऊ में आधार केंद्रों की स्थापना की है। यह पहल ग्रामीणों को आधार सेवाओं की सीधे अपने गांव में उपलब्धता सुनिश्चित करती है। जानें कैसे यह योजना पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी।

मुख्य बातें

पंचायती राज विभाग द्वारा आधार केंद्रों की स्थापना।
ग्रामीणों के लिए आधार सेवाओं की सुलभता।
डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने की दिशा में कदम।
पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी।
कृषि और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल।

लखनऊ, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पंचायती राज विभाग ने लखनऊ में ग्राम पंचायत स्तर पर आधार केंद्रों की स्थापना की है, जिससे ग्रामीणों को अब आधार से जुड़ी सेवाएं अपने गांव में ही मिल सकेंगी।

लखनऊ के ब्लॉक सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत भटगवां पांडेय और चिनहट ब्लॉक की सैरपुर ग्राम पंचायत में आधार सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की गई हैं। इन दोनों ग्राम पंचायतों में अब तक 40 से अधिक ग्रामीणों को आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान की गई हैं, जिससे उन्हें अब शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

यह पहल पंचायत स्तर पर नागरिक सेवाओं की सहज, पारदर्शी और सुलभ उपलब्धता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। विभाग की योजना के अनुसार, पहले चरण में प्रदेश की 1000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अब तक 800 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि शेष पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कार्य प्रगति पर है।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ग्राम स्तर पर आधार सेवाओं की शुरुआत ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह पहल न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि पंचायतों को आत्मनिर्भर और सक्षम भी बनाएगी। पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विभाग ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आधार सेवाओं की यह शुरुआत पंचायतों को नागरिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाओं की यह पहल डिजिटल इंडिया और सशक्त पंचायतों के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसे स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आधार केंद्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
आधार केंद्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधार से जुड़ी सेवाएं उनके गांव में उपलब्ध कराना है।
इस योजना का लाभ कब तक प्रदेश के सभी गांवों तक पहुंचेगा?
यह योजना चरणबद्ध तरीके से प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों तक विस्तारित की जाएगी।
पंचायत सहायकों को कितना प्रशिक्षण दिया गया है?
अब तक 800 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले