26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हरमनप्रीत कौर की चोट: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में महत्वपूर्ण अपडेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हरमनप्रीत कौर की चोट: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में महत्वपूर्ण अपडेट

सारांश

ब्रिस्बेन में खेली गई वनडे सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गईं। बीसीसीआई ने उनकी स्थिति पर अपडेट दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर को बाएं घुटने में चोट लगी।
बीसीसीआई ने स्थिति पर नजर रखी है।
स्मृति मंधाना ने कप्तानी का कार्यभार संभाला।
भारतीय टीम ने 214 रन बनाए।
कौर ने 53 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में नहीं खेल सकीं।

ब्रिस्बेन, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय हरमनप्रीत के बाएं घुटने में चोट लग गई।

बीसीसीआई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "बल्लेबाजी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगने के कारण हरमनप्रीत कौर दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतर सकीं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर ध्यान रख रही है। उनकी अनुपस्थिति में उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कप्तानी का कार्यभार संभाल रही हैं।"

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत ने महत्वपूर्ण लेकिन धीमी पारी खेली। एशले गार्डनर की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने ८४ गेंदों पर ५३ रन बनाए। हरमनप्रीत को मेगन शट्ट के खिलाफ खेलते समय घुटने में चोट लगी, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि, वह दूसरी पारी में मैदान पर नहीं लौटीं।

ब्रिस्बेन में मंगलवार को खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी चुनी और ४८.३ ओवर में केवल २१४ रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने ५२ पर अपने ३ विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए ७२ गेंदों में ४८ रन जोड़े और टीम का स्कोर शतक तक पहुंचाया।

मंधाना ने ६८ गेंदों में ७ चौकों के साथ ५८ रन बनाए, जबकि कप्तान कौर ने ८४ गेंदों में ४ चौकों के साथ ५३ रन बनाये। इसके अलावा, काश्वी गौतम ने ४४ गेंदों में ४३ रन और ऋचा घोष ने ३८ गेंदों में २३ रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने सबसे अधिक ३ विकेट लिए, जबकि मेगन शट्ट ने २ विकेट निकाले। डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ और सोफी मोलिनेक्स ने १-१ विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

और उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही ठीक होंगी।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमनप्रीत कौर को चोट कैसे लगी?
हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय बाएं घुटने में चोट लगी।
कौन भारतीय टीम की कप्तानी कर रहा है?
हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कप्तानी कर रही हैं।
बीसीसीआई ने हरमनप्रीत कौर की चोट पर क्या कहा?
बीसीसीआई ने कहा कि उनकी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
भारत ने पहले वनडे मैच में कितने रन बनाए?
भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में 214 रन बनाए।
हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन कैसा रहा?
हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 53 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 1 साल पहले