26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा ने पंजाब के खिलाफ अंकित-निशांत की फिफ्टी से सुपर ओवर में जीत हासिल की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा ने पंजाब के खिलाफ अंकित-निशांत की फिफ्टी से सुपर ओवर में जीत हासिल की?

सारांश

हरियाणा की क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप सी में पंजाब के खिलाफ एक दिलचस्प मैच खेला। अंकित और निशांत की शानदार पारियों ने टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

अंकित कुमार और निशांत सिंधु की पारियाँ निर्णायक रहीं।
सुपर ओवर में हरियाणा ने शानदार खेल दिखाया।
पंजाब की गेंदबाजी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

हैदराबाद, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप सी मैच में शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की। इस टीमें ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया।

जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस खेल में, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।

इस टीम ने केवल 6 रन पर अर्श रंगा (2) का विकेट खो दिया। इसके बाद, कप्तान अंकित कुमार ने निशांत सिंधु के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंकित ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 51 रन बनाए।

निशांत संधु ने यशवर्धन दलाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 62 रन की साझेदारी की। निशांत ने 33 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली।

यशवर्धन दलाल ने 27 और सुमित कुमार ने 28 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से अश्विनी कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और मयंक मार्कंडेय ने 1-1 विकेट लिया।

पंजाब की टीम ने भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाए। उन्होंने 28 रनों पर अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। साहिल अरोड़ा ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। साहिल ने 18 गेंदों में 11 रन बनाए।

नवल वढेरा ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। अनमोलप्रीत ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाए। सनवीर सिंह ने 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ाया।

विपक्षी टीम से अंशुल कंबाज, युजवेंद्र चहल और सामंत जाखड़ ने 2-2 विकेट लिए।

खेल सुपर ओवर में गया, जहां पंजाब ने 3 गेंदों में 1/2 का स्कोर बनाया। हरियाणा ने पहली गेंद पर ही चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक सकारात्मक संकेत है। इस तरह के मुकाबले न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुपर ओवर क्या होता है?
सुपर ओवर एक टाई मैच का फैसला करने के लिए एक अतिरिक्त ओवर होता है, जिसमें प्रत्येक टीम को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलता है।
हरियाणा की जीत का मुख्य कारण क्या था?
हरियाणा की जीत का मुख्य कारण अंकित और निशांत की शानदार पारियाँ थीं, जिन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले