क्या पंजाब ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला?
सारांश
मुख्य बातें
चंडीगढ़, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब ने सेक्टर 16 स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला।
चंडीगढ़ ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी की और पहली पारी में केवल 173 रन पर ऑल आउट हो गई। इस पारी में निखिल ठाकुर ने 63 रन बनाए जबकि गौरव पुरी ने 40 रन जोड़े।
पंजाब की गेंदबाजी में आयुष गोयल ने 4 विकेट लिए, हरप्रीत बरार ने 3 विकेट और अभिनव शर्मा ने 2 विकेट
दूसरी ओर, पंजाब की टीम ने पहली पारी में 142 रन ही बनाए। अनमोल मल्होत्रा ने 33 रन और कप्तान उदय सहारन ने 31 रन बनाए। निशंक बिरला ने 4 विकेट और विशु कश्यप ने 3 विकेट लिए।
चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 195 रन बनाए, जिसमें अंकित कौशिक ने 38 रन और कप्तान मनन वोहरा एवं निखिल ठाकुर ने 32-32 रन जोड़े।
पंजाब को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 66.4 ओवर में पूरा कर लिया। इस पारी में कप्तान उदय ने नाबाद 117 रन बनाए और जशनप्रीत सिंह ने 57 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब ने मध्य प्रदेश, केरल और गोवा के खिलाफ ड्रॉ मुकाबला खेला था। अब तक टीम ने 4 मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की है। पंजाब इस समय ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि चंडीगढ़ ने 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर आठवां स्थान प्राप्त किया है।