भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, कई रिकॉर्ड्स बने

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, कई रिकॉर्ड्स बने

सारांश

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बने कई रिकॉर्ड्स ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा दिया है।

मुख्य बातें

भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।
मैच में 34 छक्के लगे, जो एक नया रिकॉर्ड है।
जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए।
फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत द्वारा दिए गए 254 रनों7 विकेट खोकर केवल 246 रन ही बना सकी। इस सेमीफाइनल में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने हैं। टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुँचकर इतिहास रच दिया है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक बार फाइनल में पहुँचने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद अब चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। इस मैच में कुल मिलाकर 34 छक्के73 बाउंड्री लगाई, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने। मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे अधिक रन केवल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में बने थे, जिसमें 517 रन बने थे। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन का योगदान दिया। बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट खोकर सिर्फ 246 रन ही बना सका। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट में निरंतरता और उत्कृष्टता की भावना जीवित है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने कितने बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है?
टीम इंडिया ने अब तक चार बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कितने रन बने?
सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले