भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन: वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में गुंजन, राधामणि, और चंद्रिका की जीत
सारांश
Key Takeaways
- गुंजन ने पोलैंड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।
- राधामणि ने पहले राउंड में जीत दर्ज की।
- चंद्रिका ने अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल की।
- प्रार्ची और प्रियांश को हार का सामना करना पड़ा।
- भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा है।
बैंकॉक, १२ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का अद्भुत प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन गुंजन, राधामणि लोंगजाम, और चंद्रिका पुजारी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। हालांकि, प्रार्ची और प्रियांश सेहरावत को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए उत्साहजनक रही। गुंजन (48 किलोग्राम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलैंड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने पहले राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) से इक्वाडोर की खिलाड़ी को हराया। जबकि प्राची (60 किलोग्राम) को स्लोवाकिया की खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 से हार झेलनी पड़ी। प्रियांश सेहरावत (70 किलोग्राम) ने मोरक्को के खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 से हार का सामना किया। फिर भी, चंद्रिका पुजारी (50 किलोग्राम) ने अमेरिका पर 5-0 की जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए दिन का शानदार अंत किया।
8 से 15 मार्च तक बैंकॉक में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में दुनियाभर के युवा बॉक्सर्स यूथ ओलंपिक वेट कैटेगरी में मुकाबला कर रहे हैं। यह उन्हें भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए जरूरी इंटरनेशनल एक्सपोजर और तैयारी करने का मौका देगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट फाइनल स्टेज की ओर बढ़ रहा है, भारतीय टीम इस लय को बनाए रखना चाहेगी।
पिछले दिन भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। प्रियांश सेहरावत (70 किलोग्राम) ने लातविया में 5-0 से जीत हासिल की थी, और एल अंबेकर (50 किलोग्राम) ने ताजिकिस्तान के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। साहिल दुहान ने भी जीत दर्ज की थी। हालांकि, अमन सिवाच (65 किलोग्राम) को यूक्रेन के खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज अब तक टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली पंचों के दम पर विपक्षियों पर भारी पड़े हैं। भारतीय टीम छठे दिन भी इस जीत के क्रम को जारी रखना चाहती है।