27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से 2-3 की हार के साथ एफआईएच प्रो लीग से बाहर हो गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से 2-3 की हार के साथ एफआईएच प्रो लीग से बाहर हो गई?

सारांश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्लिन में चीन के खिलाफ एक कड़ा मुकाबला खेला, जिसमें उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उनका एफआईएच प्रो लीग 2024-25 का सफर समाप्त हो गया। जानें इस मैच की प्रमुख बातें और भारतीय टीम की स्थिति।

मुख्य बातें

भारत ने मैच की शुरुआत अच्छी की।
चीन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
भारत ने मैच में संघर्ष किया।
अगला कदम एफआईएच नेशंस कप है।

बर्लिन, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को बर्लिन में चीन के खिलाफ खेले गए मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 का उनका अभियान समाप्त हो गया।

चीन की तरफ से यिंग झांग ने मैच के 19वें और 30वें मिनट में गोल किया। वहीं, जू वेन्यू ने 53वें मिनट में गोल किया। भारत की तरफ से दो गोल सुनलिता टोप्पो (9वें मिनट) और रुजुता दादासो पिसल (38वें मिनट) ने किए।

यह सत्र का यह आखिरी मैच था। नीदरलैंड शीर्ष पर रहा, अर्जेंटीना दूसरे और बेल्जियम लीग में तीसरे स्थान पर रहा। चीन अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहा जबकि भारत अंतिम स्थान पर रहा। भारतीय टीम को प्रतिष्ठित एफआईएच प्रो लीग में फिर से अपना स्थान हासिल करने के लिए एफआईएच नेशंस कप खेलना होगा।

भारत की शुरुआत अच्छी रही। उसने मैच के 9वें मिनट में बढ़त हासिल की, जब नेहा गोयल से मिले पास को सुनलिता टोप्पो ने गोल में बदला। ओडिशा की युवा खिलाड़ी ने पास को अच्छी तरह से गैदर किया और सीधे गोल पोस्ट की तरफ शॉट लगाया। दो मिनट बाद चीन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम ने इसका अच्छा बचाव किया।

चीन को बराबरी करने में ज्यादा समय नहीं लगा। 18वें मिनट में चीन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। डेंग किउचन को भारतीय डिफेंडर मनीषा चौहान ने उस समय चेहरे पर मारा, जब वह पास को क्लियर करने की कोशिश कर रही थी। किउचन को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और मैदानी अंपायर ने चीन को पेनाल्टी स्ट्रोक दिया, जिस पर भारत ने अपील की।

वीडियो अंपायर ने चीन को पेनाल्टी कॉर्नर दिया, जिसे यिंग झांग ने गोल में बदल दिया। चीन ने दूसरे क्वार्टर के अंत में एक और पीसी हासिल किया। झांग ने एक बार फिर सही जगह बनाई और अपने नाम एक और गोल किया, जिससे चीन की बढ़त सुनिश्चित हुई।

भारत को 37वें मिनट में बराबरी का मौका मिला जब उसे मैच का अपना पहला पीसी मिला। पहला पीसी चीनी डिफेंडरों ने रोक दिया, लेकिन बैक स्टिक था। हालांकि मैदानी अंपायर ने इसे नहीं देखा। भारत ने सफल रेफरल लिया और एक और पीसी हासिल किया। अनुभवी नवनीत कौर ने गेंद को रुजुता को पास किया, जो दाएं फ्लैंक पर खड़ी थीं। रुजुता को गोल करने में सफलता मिली।

चीन ने भारत द्वारा बैक-स्टिक फाउल के बाद पीसी के साथ अंतिम क्वार्टर की शुरुआत की। लगातार प्रयास कर रहे चीन को 53वें मिनट में सफलता मिली जब जू वेन्यू ने पीसी के माध्यम से गोल किया और टीम को 3-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हार के साथ उनका एफआईएच प्रो लीग में सफर समाप्त हो गया। इस हार के बाद टीम को अपनी रणनीतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि टीम भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपने स्थान को दोबारा हासिल करेगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कितने गोल किए?
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस मैच में कुल 2 गोल किए।
चीन ने कितने गोल किए?
चीन ने इस मैच में कुल 3 गोल किए।
भारत की स्थिति एफआईएच प्रो लीग में क्या रही?
भारत एफआईएच प्रो लीग में अंतिम स्थान पर रहा।
इस मैच का नतीजा क्या रहा?
भारतीय महिला हॉकी टीम को इस मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले