आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने बटलर और जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की

Click to start listening
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने बटलर और जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की

सारांश

न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेलकर बटलर और जयसूर्या के रिकॉर्ड को बराबर किया। जानिए इस शानदार प्रदर्शन के बारे में।

Key Takeaways

  • अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली।
  • उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए।
  • पावरप्ले में एसआरएच ने 105 रन बनाए।
  • यह पारी बटलर और जयसूर्या के रिकॉर्ड के बराबर है।
  • अभिषेक और ट्रेविस हेड ने मिलकर 120 रन जोड़े।

न्यू चंडीगढ़, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 17वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने विकेट पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

अभिषेक ने इस पारी के दौरान सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। अभिषेक के सामने पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से नाकाम नजर आया। उन्होंने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में जयसूर्या और बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

अभिषेक ने इस मुकाबले के पावरप्ले में 7 छक्के लगाए। सनत जयसूर्या ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे, जबकि जोस बटलर ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले छह ओवरों में 7 छक्के मारे थे।

ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। हेड ने 23 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का लाभ नहीं उठा सके और उन्होंने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।

अभिषेक और हेड की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते एसआरएच ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 105 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लीग के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जब उन्होंने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 125 रन बनाए थे।

Point of View

बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया कि वे बड़े मैचों में दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी इस पारी ने क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है।
NationPress
13/04/2026

Frequently Asked Questions

अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने कितने छक्के लगाए?
अभिषेक शर्मा ने इस पारी में 8 छक्के लगाए।
पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर किसका है?
आईपीएल के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद का है, जिसमें उन्होंने 2024 में 125 रन बनाए थे।
Nation Press