आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा बने एसआरएच के लिए छक्कों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय
सारांश
मुख्य बातें
कोलकाता, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का छठा मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी
केकेआर के खिलाफ खेली गई 48 रनों की पारी में अभिषेक ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इस शानदार पारी के जरिए उन्होंने एसआरएच की तरफ से 100 छक्के पूरे किए। अभिषेक शर्मा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जबकि कुल मिलाकर वे दूसरे बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक एसआरएच के लिए 101 छक्के लगाए हैं, जबकि इस लिस्ट में उनसे आगे केवल डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने एसआरएच की जर्सी में 143 छक्के लगाए हैं।
टॉस हारने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की धमाकेदार शुरुआत का लाभ उठाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 46 रन बनाए। अभिषेक और हेड की तूफानी बल्लेबाजी ने एसआरएच को आईपीएल के पावरप्ले में संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। छह ओवर के पावरप्ले में टीम ने एक विकेट खोकर 84 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ईशान किशन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना किया था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। हालांकि, आरसीबी के बल्लेबाजों ने 202 रनों के लक्ष्य को केवल 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।