आईपीएल 2026: शुरुआती 6 ओवरों में एसआरएच ने बनाए बेमिसाल चौके-छक्के, रिकॉर्ड दर्ज

Click to start listening
आईपीएल 2026: शुरुआती 6 ओवरों में एसआरएच ने बनाए बेमिसाल चौके-छक्के, रिकॉर्ड दर्ज

सारांश

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रारंभिक 6 ओवरों में 105 रन बनाकर नया मुकाम हासिल किया। आइए जानते हैं इस मैच की प्रमुख घटनाओं के बारे में।

Key Takeaways

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने 105 रन बनाए।
  • अभिषेक शर्मा ने 74 रन की पारी खेली।
  • टीम ने 6 विकेट खोकर 219 रन का स्कोर बनाया।
  • पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप और शशांक ने विकेट लिए।
  • मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया।

मुल्लांपुर, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ शानदार शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती 6 ओवरों में 105 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास के शुरुआती 6 ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इस सूची में शीर्ष-3 स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। इस टीम ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 125 रन बनाए थे। उसी साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी 107/0 का स्कोर खड़ा किया था। केकेआर की टीम ने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 1-6 ओवरों के बीच 105/0 का स्कोर बनाया था।

मुकाबले के शुरुआती ओवर में अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन आए। अगले ओवर में अभिषेक ने जैवियर बार्टलेट को लक्ष्य बनाया और इस ओवर में 2 चौके लगाते हुए टीम के खाते में कुल 10 रन जोड़े।

तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह के हाथ में था। अभिषेक ने इस ओवर में चौकी और छक्के लगाकर कुल 24 रन बटोर लिए। चौथे ओवर में मार्को जानसेन के खिलाफ ट्रेविस हेड ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 16 रन आए। पांचवें ओवर में अभिषेक ने विजयकुमार वैशाक को निशाना बनाते हुए 4 छक्कों के साथ 24 रन जोड़े। पावरप्ले के अंतिम ओवर में ट्रेविस हेड ने बार्टलेट के खिलाफ 3 चौके और एक छक्का लगाते हुए 21 रन जुटाए।

शनिवार को मुल्लांपुर में इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन जोड़े। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की कप्तानी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ इस मैच में भाग लिया।

Point of View

जिससे न केवल मैच का रोमांच बढ़ा बल्कि आईपीएल के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित हुआ। इस प्रकार की परफॉर्मेंस क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक विशेष अनुभव बनाती है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

सनराइजर्स हैदराबाद ने कितने रन बनाए?
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा की पारी का स्कोर क्या था?
अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन बनाए।
पंजाब किंग्स के लिए कौन से खिलाड़ियों ने विकेट लिए?
अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
यह मैच कहाँ खेला गया?
यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में कौन से प्रमुख खिलाड़ी थे?
प्रमुख खिलाड़ी थे अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन।
Nation Press