10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: बारिश ने रोका पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, अंक हुए साझा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: बारिश ने रोका पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, अंक हुए साझा

सारांश

कोलकाता में आईपीएल 2026 के 12वें मैच में बारिश ने खेल को प्रभावित किया, जिससे पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1-1 अंक साझा किए। जानें क्या हुआ इस दिलचस्प मैच में।

मुख्य बातें

बारिश ने मैच को बेनतीजा छोड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने 1-1 अंक साझा किए।
केकेआर को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स टेबल में पहले स्थान पर है।
दोनों टीमों के अगले मैच महत्वपूर्ण होंगे।

कोलकाता, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच बारिश के कारण बिना नतीजे के समाप्त हुआ। इस तरह, दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किया।

सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को पहले ही झटके में 12 के स्कोर पर पहला विकेट खोना पड़ा। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरून ग्रीन (4) ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए। बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे।

इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 8) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 7) ने नाइट राइडर्स को संजीवनी देने की कोशिश की। टीम ने 3.4 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया।

रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, और आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें हाथ मिलाते हुए देखा गया। अगर यह 5 ओवर का मैच होता, तो केकेआर को नुकसान उठाना पड़ सकता था, क्योंकि उनके पास सिर्फ 1.2 ओवर शेष थे और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन भी नहीं थे।

फिर, दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया, जिससे केकेआर ने अपना खाता खोल लिया है। यह टीम 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रन से मात दी थी।

दूसरी ओर, 3 मुकाबलों में 5 अंकों के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की।

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन मौसम ने परिणाम को प्रभावित किया। पंजाब किंग्स ने अपने प्रदर्शन से उम्मीदें जगाई हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने अगले मैचों में सुधार की आवश्यकता है।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का यह मैच कब हुआ?
यह मैच 6 अप्रैल 2026 को हुआ।
बारिश के कारण मैच का क्या परिणाम रहा?
बारिश के चलते मैच बेनतीजा रहा और दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मैच में क्या किया?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना किया था।
पंजाब किंग्स की स्थिति इस मैच के बाद क्या है?
पंजाब किंग्स 3 मैचों में 5 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
दोनों टीमों के अगले मैच कब हैं?
पंजाब किंग्स का अगला मैच 11 अप्रैल को है, जबकि केकेआर का 9 अप्रैल को।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले