26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 में ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका की हुई टीम में एंट्री

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 में ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका की हुई टीम में एंट्री

सारांश

आईपीएल 2026 में ब्रायडन कार्स चोट के कारण बाहर हो गए हैं, उनकी जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। जानें उनके प्रदर्शन और टीम की स्थिति के बारे में।

मुख्य बातें

ब्रायडन कार्स चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हुए।
दिलशान मदुशंका को उनकी जगह शामिल किया गया।
मदुशंका का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में उत्कृष्ट रहा है।
एसआरएच ने हाल में राजस्थान रॉयल्स को हराया।
अगला मैच 18 अप्रैल को होगा।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। कार्स की स्थान पर एसआरएच ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है।

दिलशान मदुशंका पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें खेलने का एक भी मौका नहीं मिला। ब्रायडन कार्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे; एक गेंद उनके हाथ पर लग गई थी। उन्हें अब तक चोट से उबरने में समय लग रहा है और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मदुशंका को एसआरएच ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है।

टी20 विश्व कप 2026 में मदुशंका का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने चार मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे और उनकी इकोनॉमी भी केवल 8 रही। मदुशंका के आगमन से एसआरएच की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।

'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी 17 अप्रैल तक पूरी तरह से फिट होकर टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह टेस्ट में सफल रहते हैं, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया। एसआरएच के आईपीएल में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट लिए। हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके।

बल्लेबाजी में कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया।

आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अब तक 5 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 2 में जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलशान मदुशंका कौन हैं?
दिलशान मदुशंका एक श्रीलंकाई तेज गेंदबाज हैं जो आईपीएल में एसआरएच के लिए खेलेंगे।
ब्रायडन कार्स की चोट का कारण क्या था?
ब्रायडन कार्स प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद लगने से चोटिल हुए।
आईपीएल 2026 में एसआरएच की स्थिति क्या है?
आईपीएल 2026 में एसआरएच ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 3 में हार मिली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले