आईपीएल 2026: सीएसके का सामना आरसीबी से, पिच और मौसम का हाल जानें
सारांश
Key Takeaways
- आरसीबी ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है।
- सीएसके को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
- पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है।
- मौसम में बारिश की संभावना है।
- दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में रोमांच है।
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच की मेज़बानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है, जबकि सीएसके को अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। हैदराबाद के 202 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने भी 26 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम का सहयोग किया, लेकिन जैकब डफी को छोड़कर अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार दो मैच हार चुकी है। अपने पहले मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, और दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने उन्हें 5 विकेट से हराया। सीएसके की कमजोर गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। पंजाब के खिलाफ 209 रनों का स्कोर बनाने के बावजूद, उनके गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। मैट हेनरी दोनों मैचों में महंगे साबित हुए हैं और टीम के स्पिनर्स भी प्रभावी नहीं रहे हैं।
हालांकि, सीएसके के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी लय दिखाई। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। अंतिम ओवरों में सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन जोड़े। अब तक आईपीएल में आरसीबी और सीएसके के बीच कुल 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से सीएसके ने 21 और आरसीबी ने 13 मुकाबले जीते हैं।
एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री के कारण अधिक चौके-छक्के लगते हैं। पहले पारी का औसत स्कोर 141 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 रन है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बेंगलुरु में बारिश का अनुमान 25 प्रतिशत है, और आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।