6 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: भुवनेश्वर का जादू, आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: भुवनेश्वर का जादू, आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराया

सारांश

आरसीबी ने आईपीएल 2026 में जीत की लकीर को बरकरार रखा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके को 43 रनों से हराकर आरसीबी ने अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। जानें इस रोमांचक मैच के महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

आरसीबी ने 251 रनों का लक्ष्य रखा।
भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए।
टिम डेविड ने 70 रनों की पारी खेली।
सीएसके की लगातार तीसरी हार।
सरफराज खान ने 50 रन बनाए।

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के अपने विजयी सफर को जारी रखा है। रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से मात दी। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है जबकि सीएसके की इस सत्र में यह तीसरी हार है। आरसीबी द्वारा निर्धारित 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई।

सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। संजीव सैमसन ने 5 गेंदों में 9 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। आयुष म्हात्रे ने भी केवल एक रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। कार्तिक शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में अपने प्रदर्शन से निराश किया और 3 गेंदों में 6 रन ही बना सके। शिवम दुबे ने 13 गेंदों में 18 रन बनाकर अभिनंदन सिंह का शिकार बने।

सरफराज खान ने एक छोर से बेहतरीन बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन जोड़े और जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। ओवरटन ने 37 रन बनाकर योगदान दिया। नूर अहमद 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। मैट हेनरी को अभिनंदन सिंह ने 2 रनों पर आउट किया। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।

इसके पहले, आरसीबी ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के साथ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाकर अपनी पारी को सजा दिया।

कप्तान रजत पाटीदार ने महज 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने केवल 25 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली। रजत और डेविड ने चौथे विकेट के लिए 99 रनों की अटूट साझेदारी की। टिम डेविड ने अपने इस तूफानी प्रदर्शन में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। सीएसके की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और ओवरटन ने एक-एक विकेट लिया। यह सीएसके की इस सत्र लगातार तीसरी हार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। वहीं, सीएसके के लिए यह लगातार तीसरी हार चिंता का विषय बन गई है। दोनों टीमों के प्रदर्शन में अंतर साफ देखा गया, खासकर आरसीबी की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने उन्हें जीत दिलाई।
RashtraPress
6 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी ने सीएसके को कितने रनों से हराया?
आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराया।
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कैसा रहा?
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 3 विकेट लिए।
सीएसके का स्कोर क्या रहा?
सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
आरसीबी के लिए कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
टिम डेविड ने आरसीबी के लिए 70 रन बनाए।
सीएसके की यह हार कितनी बार हुई है?
यह सीएसके की इस सीजन में लगातार तीसरी हार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले