आईपीएल 2026: जेमी ओवरटन का अकेला संघर्ष, सीएसके ने आरआर के सामने बनाए केवल 127 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: जेमी ओवरटन का अकेला संघर्ष, सीएसके ने आरआर के सामने बनाए केवल 127 रन

सारांश

गुवाहाटी में आईपीएल 2026 का रोमांचक मैच हुआ, जहां सीएसके की टीम केवल 127 रन बनाकर आउट हो गई। जेमी ओवरटन की साहसी पारी ने टीम को कुछ सम्मान दिलाया। जानें इस मैच के दिलचस्प पल।

मुख्य बातें

सीएसके की बल्लेबाजी कमजोर रही, सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक था।
जेमी ओवरटन ने अकेले ही संघर्ष किया और महत्वपूर्ण रन बनाए।
आरआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और विकेटों की झड़ी लगाई।
मैच में बारिश के प्रभाव से पिच में नमी थी।
रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम को परेशानी में डाला।

गुवाहाटी, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच आयोजित किया जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की पूरी टीम केवल 127 रन पर ढेर हो गई।

आरआर ने टॉस जीतकर सीएसके को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। आरआर के गेंदबाजों ने बारिश के कारण पिच पर मिली नमी का लाभ उठाते हुए सीएसके के बल्लेबाजों पर कड़ा दबाव बनाया। तेज और स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर सीएसके के बल्लेबाजों को आसानी से नहीं खेलने दिया।

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके को एक मजबूत शुरुआत देने में असफल रहे। दोनों 6-6 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉट ने भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से कोई भी दो अंकों में नहीं पहुंच पाया। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोते हुए 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

आठवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने टीम के लिए अकेले संघर्ष किया। ओवरटन ने 36 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर टीम का स्कोर 127 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट होने से पहले ओवरटन ने अंशुल कंबोज (नाबाद 7) के साथ दसवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।

2012 से 2015 और 2018 से 2025 तक सीएसके का हिस्सा रहे दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आरआर के लिए खेलते हुए अपनी पुरानी टीम को अपने पहले ही मैच में एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिए। जडेजा ने एक ओवर में शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जेमी ओवरटन का योगदान उल्लेखनीय था, लेकिन टीम को बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएसके ने कितने रन बनाये?
सीएसके ने 127 रन बनाये।
जेमी ओवरटन ने कितने रन बनाये?
जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाये।
आरआर के लिए कौन से गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया?
जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया।
मैच का आयोजन कहाँ हुआ?
मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले