20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ छक्कों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड, आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ छक्कों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड, आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा

सारांश

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2026 में 19 छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 19 छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया।
टीम ने 250 रन बनाकर सीएसके को चुनौती दी।
टिम डेविड ने 70 रन की शानदार पारी खेली।
आरसीबी के बल्लेबाजों ने 14 चौके भी लगाए।
केकेआर का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर आरसीबी ने नई उपलब्धि हासिल की।

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में छक्कों का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मैच में सीएसके के खिलाफ कुल 19 छक्के लगाए। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का रिकॉर्ड था, जिसने साल 2018 और 2020 में सीएसके के खिलाफ एक मुकाबले में 17 छक्के लगाए थे। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों ने चौकों की तुलना में छक्के अधिक लगाए, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 19 छक्के मारे।

टॉस हारने के बाद आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें फिल साल्ट और विराट कोहली ने एक मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के46 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन बनाए।

टिम डेविड ने जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन की धुआंधार पारी खेली। डेविड ने अपनी इस पारी में 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। डेविड और रजत ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी की। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस मुकाबले में महंगे साबित हुए, जिसमें अंशुल कंबोज ने 4 ओवर52 रननूर अहमद ने 4 ओवर में 49 रनखलील अहमद ने 37 रनमैट हेनरी लगातार तीसरे मुकाबले में महंगे साबित हुए और उन्होंने 3 ओवर में 36 रन

संपादकीय दृष्टिकोण

जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई उपलब्धि है। इस प्रकार के प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि आरसीबी इस सीजन में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ कितने छक्के मारे?
आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में कुल 19 छक्के मारे।
आरसीबी का कुल स्कोर क्या था?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए।
किस बल्लेबाज ने सबसे अधिक रन बनाए?
टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन की तेज पारी खेली।
आरसीबी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा?
आरसीबी ने केकेआर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने पहले सीएसके के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे।
आरसीबी के लिए किसने अच्छी शुरुआत की?
फिल साल्ट और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए अच्छी शुरुआत दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले