26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरसीबी ने 240 रन बनाकर एमआई को चुनौती दी, साल्ट और कोहली की अर्धशतकीय पारियां

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरसीबी ने 240 रन बनाकर एमआई को चुनौती दी, साल्ट और कोहली की अर्धशतकीय पारियां

सारांश

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आरसीबी ने एमआई के खिलाफ 240 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की। साल्ट और कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। जानें इस रोमांचक मुकाबले के मुख्य क्षण।

मुख्य बातें

आरसीबी ने 240 रन बनाए।
साल्ट ने 78 और कोहली ने 50 रन बनाए।
रजत पाटीदार ने 53 रन की तूफानी पारी खेली।
जैकब डफी आरसीबी में शामिल हुए।
एमआई ने दो बदलाव किए।

मुंबई, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। वानखेडे़ के मैदान पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 10.5 ओवर में 120 रन जोड़े। साल्ट ने 36 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 78 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। वहीं, कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर एंकर की भूमिका निभाई।

कप्तान रजत पाटीदार ने भी तूफानी बल्लेबाजी की और केवल 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। अंत में, टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 नाबाद रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में, एमआई के लिए ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

आरसीबी ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी को शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किए हैं। दीपक चाहर की जगह मयंक मारकंडे को जगह दी गई है, जबकि अल्लाह गजनफर के स्थान पर मिचेल सैंटनर को मौका मिला है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी हैं।

रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी इस मुकाबले में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा के साथ खेल रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

एमआई की गेंदबाजी में कुछ कमी नजर आई।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी ने कितने रन बनाए?
आरसीबी ने 240 रन बनाए।
साल्ट ने कितने रन बनाए?
साल्ट ने 78 रन बनाए।
मैच में एमआई की गेंदबाजी कैसी रही?
एमआई के गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में कौन सी बदलाव हुआ?
जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी को शामिल किया गया।
कौन-कौन से खिलाड़ी एमआई में शामिल हैं?
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह आदि शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले