26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 6 हजार रन बनाने की खास उपलब्धि हासिल की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 6 हजार रन बनाने की खास उपलब्धि हासिल की

सारांश

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 हजार रन बनाकर एक नई उपलब्धि हासिल की। जानें इस मैच में अन्य प्रमुख घटनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

रोहित शर्मा ने 6000 रन पूरे किए।
विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बने।
मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया।
आरसीबी ने 240 रन का स्कोर बनाया।
बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन।

मुंबई, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे किए हैं।

आईपीएल के इतिहास में रोहित इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने एमआई के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित का स्थान दूसरे नंबर पर है, जहां पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए 8,840 रन बनाएं हैं।

कोहली और रोहित के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर एमएस धोनी का नाम है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 4,865 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं। अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है।

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन का स्कोर बनाया। फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए।

रजत पाटीदार ने भी 20 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सैंटनर ने एक-एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मैच रोहित शर्मा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। उनकी बल्लेबाजी ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है, बल्कि टीम को भी मजबूती प्रदान की है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा ने कब 6000 रन पूरे किए?
रोहित शर्मा ने 12 अप्रैल 2026 को आईपीएल 2026 के 20वें मैच में 6000 रन पूरे किए।
रोहित शर्मा का आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड है?
रोहित शर्मा के पास आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
किसने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा 8840 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने कितनी बार आईपीएल का खिताब जीता है?
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है।
आरसीबी ने इस मैच में कितना स्कोर बनाया?
आरसीबी ने 20 ओवर में 240 रन का स्कोर बनाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले