17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी से सीएसके की जीत, केकेआर को 32 रनों से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी से सीएसके की जीत, केकेआर को 32 रनों से हराया

सारांश

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मैच में केकेआर को 32 रनों से मात दी। नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी ने सीएसके को जीत दिलाई, जबकि केकेआर की बल्लेबाजी एक बार फिर असफल रही। जानिए, मैच के सभी प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

नूर अहमद की उत्कृष्ट गेंदबाजी ने मैच में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर की बल्लेबाजी एक बार फिर असफल रही।
सीएसके ने 192 रन का स्कोर बनाया और 32 रन अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।
सीएसके की यह दूसरी जीत है।

चेन्नई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 'आईपीएल-2026' के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हराया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके द्वारा दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 160 रन बनाए। यह केकेआर की इस सीजन के पांचवे मैच में चौथी हार है।

केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फिल एलन बल्ले से एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन भी 17 गेंदों में 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर गुरजपनीत सिंह को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंदों में 28 रन बनाकर विकेट खो दिया। अंगकृष रघुवंशी भी 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिंकू सिंह ने 12 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर निराश किया।

बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे गए कैमरून ग्रीन अपना खाता नहीं खोल सके और नूर अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। अंत के ओवरों में रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने 40 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए और पॉवेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में सीएसके के नूर अहमद ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर 2 विकेट निकाले।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सीएसके की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी की। आयुष ने 17 गेंदों में 38 रन और संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और सरफराज खान ने 23 रन का योगदान दिया।

शिवम दुबे ने 13 और ओवरटन ने 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर के कार्तिक त्यागी ने 2, जबकि वैभव, नरेन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया। यह सीएसके की इस सीजन की दूसरी जीत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नूर अहमद की गेंदबाजी ने पूरे खेल को प्रभावित किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है। यह सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नूर अहमद ने कितने विकेट लिए?
नूर अहमद ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए।
केकेआर ने कितने रन बनाए?
केकेआर ने 20 ओवर में 160 रन बनाए।
सीएसके की इस सीजन में यह कितनी जीत है?
यह सीएसके की इस सीजन की दूसरी जीत है।
कौन सी टीम ने मैच जीता?
चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच जीता।
क्या केकेआर की हार का यह चौथा मौका था?
हाँ, यह केकेआर की इस सीजन की चौथी हार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले