16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: केकेआर के खिलाफ सीएसके जीत की लय बनाएगी, जानें हेड टू हेड आंकड़े

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: केकेआर के खिलाफ सीएसके जीत की लय बनाएगी, जानें हेड टू हेड आंकड़े

सारांश

आईपीएल 2026 के 22वें मैच में सीएसके का मुकाबला केकेआर से होगा। क्या सीएसके अपनी जीत की लय बनाए रखेगी? जानें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े और मैच का विश्लेषण।

मुख्य बातें

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोला।
संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाया।
केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है।
पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है।
बारिश की संभावना न के बराबर है।

चेन्नई, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 22वें मैच में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके का खेल बेहतरीन रहा है। यह टूर्नामेंट में पहली बार था जब सीएसके की ओपनिंग जोड़ी ने जबरदस्त लय दिखाई। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। संजू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक बनाया, जिसमें उन्होंने 56 गेंदों पर 115 रन बनाये।

इसके अलावा, आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रन बनाये। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट निकाले। दूसरी ओर, केकेआर इस सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है। उन्होंने पिछले मैच में 24 गेंदों में 41 रन बनाये थे, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन बनाये।

हालांकि, केकेआर का गेंदबाजी अटैक इस सीजन में चिंता का विषय बना हुआ है। वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, और नवदीप सैनी अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सुनील नरेन पिछले मैच में किफायती रहे और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस भी इस मैच के लिए एक बड़ा सवाल है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नजर आ रही है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है और चौके-छक्कों की भरपूर बौछार हो रही है। तेज गेंदबाजों को भी यहां पर मदद मिल रही है।

आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से सीएसके ने 20 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है। खेल के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि सीएसके के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी है, जो उन्हें इस मुकाबले में आगे बढ़ा सकती है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का 22वां मैच कब होगा?
यह मैच 13 अप्रैल 2026 को होगा।
सीएसके और केकेआर के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?
अब तक 32 मैचों में सीएसके ने 20 और केकेआर ने 11 मैच जीते हैं।
इस मैच में मौसम का क्या हाल रहेगा?
मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश की संभावना बहुत कम है।
संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले मैच में कैसा रहा?
संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन बनाकर शतक लगाया था।
केकेआर के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी चिंता क्या है?
केकेआर के गेंदबाजी अटैक का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले