आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया, प्रिंस यादव ने पर्पल कैप की रेस में कदम रखा
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में रविवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से पराजित किया।
व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम की है।
क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले गए 6 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं, जबकि रजत पाटीदार 230 रन के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
हालांकि, पर्पल कैप की रेस भी बेहद रोमांचक हो गई है। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 25 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस इस सीजन में 11 विकेट निकाल चुके हैं और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।
पर्पल कैप पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 16.23 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 5 मैचों में 11 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं। बिश्नोई ने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 41 रन