आईपीएल 2026: क्या सीएसके ने युवा खिलाड़ियों पर खर्च किया अधिक?

Click to start listening
आईपीएल 2026: क्या सीएसके ने युवा खिलाड़ियों पर खर्च किया अधिक?

सारांश

आईपीएल 2026 में सीएसके ने युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया है। क्या यह निर्णय गलत साबित हो रहा है? जानें इस लेख में!

Key Takeaways

  • सीएसके ने युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया है।
  • कार्तिक और प्रशांत के प्रदर्शन ने सवाल उठाए हैं।
  • आगे के मैचों में उनकी क्षमता को देखने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए बदलाव का समय था। इस बार सीएसके ने अपनी लगभग पूरी टीम को बदल दिया। जो टीम पहले अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देती थी, इस बार उसने युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया। प्रबंधन ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम का गठन किया, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले 2 मैचों के बाद यह सवाल उठता है कि क्या सीएसके ने नीलामी में कोई गलती की?

सीएसके ने मिनी ऑक्शन में कार्तिक शर्मा (19 वर्ष) और प्रशांत वीर (20 वर्ष) को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ी अनकैप्ड हैं और घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने ध्यान खींचा है, लेकिन क्या इतनी बड़ी राशि खर्च करना उचित था? प्रशांत ने 9 टी20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और 118 रन बनाए हैं, जबकि कार्तिक ने 12 टी20 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 334 रन बनाये हैं।

हालांकि, उनके छोटे करियर और साधारण रिकॉर्ड के बावजूद, सीएसके द्वारा इन खिलाड़ियों पर खर्च की गई राशि ने सभी को चौंका दिया।

सीएसके प्रबंधन और क्रिकेट के प्रशंसक आईपीएल 2026 में कार्तिक और प्रशांत के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे।

सीएसके का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुआ, जिसमें कार्तिक को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने 15 गेंदों पर 18 रन बनाये। प्रशांत को उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

3 अप्रैल को, सीएसके ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेला। इस मैच में कार्तिक और प्रशांत दोनों को खेलने का मौका मिला। कार्तिक ने 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रशांत ने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए। कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जबकि प्रशांत गेंदबाज हैं। प्रशांत से गेंदबाजी नहीं कराई गई।

यह दोनों खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में शुरुआती समय है, इसलिए उनके प्रदर्शन पर कोई ठोस राय नहीं बनाई जा सकती, लेकिन जो प्रदर्शन उन्होंने किया है, उसे देखते हुए उन्हें दी गई राशि ज्यादा लगती है।

इस बात को सीएसके के अन्य खिलाड़ियों ने साबित किया है। आयुष म्हात्रे को सीएसके ने आईपीएल 2025 में केवल 30 लाख रुपये में खरीदा था और उन्होंने पिछले सीजन में अच्छे प्रदर्शन किए थे। हाल ही में पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए।

इसी तरह, 75 लाख रुपये में टीम से जुड़े सरफराज खान ने पंजाब के खिलाफ 12 गेंदों पर 32 रन बनाये।

इन दोनों खिलाड़ियों की लागत और प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रश्न उठता है कि क्या सीएसके ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर जरूरत से ज्यादा खर्च किया? इसका उत्तर अगले कुछ मैचों में और स्पष्ट हो जाएगा।

Point of View

शुरुआती मैचों में उनके प्रदर्शन ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह निवेश सही था। दर्शकों का ध्यान अब आने वाले मैचों पर है।
NationPress
04/04/2026

Frequently Asked Questions

सीएसके ने मिनी ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों को खरीदा?
सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 2 खिलाड़ियों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर का प्रदर्शन कैसा रहा?
कार्तिक ने 2 मैचों में 19 रन बनाये और प्रशांत ने 6 रन बनाये।
क्या सीएसके ने इन खिलाड़ियों पर ज्यादा खर्च किया?
प्रदर्शन को देखते हुए, सीएसके द्वारा खर्च की गई राशि अधिक लग रही है।
Nation Press