26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आईपीएल 2026 में फाफ डु प्लेसिस के लिए आंकड़े संभावनाएं हैं, उम्र अब बाधा बन सकती है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आईपीएल 2026 में फाफ डु प्लेसिस के लिए आंकड़े संभावनाएं हैं, उम्र अब बाधा बन सकती है?

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2026 के लिए रिलीज किया है, जिससे उनके करियर पर सवाल उठने लगे हैं। क्या फाफ का आईपीएल करियर समाप्त हो गया है या मिनी नीलामी में कोई टीम उन पर बोली लगाएगी? जानिए इस स्थिति के पीछे की वजहें और उनके प्रदर्शन के आंकड़े।

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किया है।
फाफ की फिटनेस युवा खिलाड़ियों के समान है।
उनका प्रदर्शन पिछले सीज़न में उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा।
41 साल की उम्र में, उनकी उम्र अब एक चुनौती बन सकती है।
फाफ के आंकड़े उन्हें मिनी नीलामी में संभावित खरीद के रूप में दिखाते हैं।

नई दिल्ली, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन की आखिरी तारीख (15 नवंबर) को अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की। डीसी ने 41 साल के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है। डीसी के इस निर्णय के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या फाफ का आईपीएल करियर अब समाप्त हो गया है या फिर मिनी नीलामी में कोई टीम उन पर बोली लगाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस को खरीदा था। 41 साल के फाफ की फिटनेस किसी भी युवा खिलाड़ी की तरह है या फिर बेहतर है। फील्ड पर फाफ काफी ऊर्जावान दिखते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में बतौर बल्लेबाज फाफ का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुसार नहीं रहा था। 9 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 123.93 की स्ट्राइक रेट और 22.44 की औसत से 202 रन बनाए थे। उनका यह प्रदर्शन डीसी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था और संभवतः इसी वजह से उन्हें रिलीज किया गया है।

रिलीज किए जाने के बाद फाफ डु प्लेसिस निश्चित रूप से मिनी ऑक्शन में आएंगे। सवाल यह है कि 41 साल के इस खिलाड़ी पर क्या कोई टीम दाव लगाएगी। नीलामी में हर टीम ऐसे खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करती है, जो उनके लिए लंबे समय तक खेल सके। ऐसे में उम्र फाफ के लिए मुश्किल बन सकती है। हालांकि फाफ के पास फिटनेस है, दुनिया की अन्य टी20 लीग में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। ऐसे में संभव है कि कोई टीम उन पर एक या दो साल के लिए दाव लगाए। ऐसे में मिनी ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस पर नजर रहेगी।

फाफ डु प्लेसिस आईपीएल के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। फाफ ने अपनी पहचान एक नियमित रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज के रूप में बनायी है। 2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में फाफ ने 39 अर्धशतक लगाते हुए 4,773 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर है। फाफ के आंकड़े उनके लिए संभावनाएं हैं, जबकि उम्र आईपीएल में उनके लिए अब बाधा बन सकती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम देख सकते हैं कि फाफ डु प्लेसिस का आईपीएल में भविष्य अब अनिश्चित है। उनकी उम्र और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए, यह कहना मुश्किल है कि क्या वे अगले सीज़न में खेलते रहेंगे। हालांकि, उनकी फिटनेस और अनुभव को देखते हुए, वे किसी टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी बन सकते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाफ डु प्लेसिस के आंकड़े क्या हैं?
फाफ डु प्लेसिस ने 2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में 39 अर्धशतक लगाते हुए 4,773 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर है।
क्या फाफ डु प्लेसिस का आईपीएल करियर समाप्त हो गया है?
फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किए जाने के बाद उनकी स्थिति अनिश्चित है, लेकिन मिनी नीलामी में वे संभावित रूप से किसी नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले