27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: आरसीबी के लिए डीसी पर जीत हासिल करना चुनौती, बेंगलुरु का हेड-टू-हेड में बढ़त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: आरसीबी के लिए डीसी पर जीत हासिल करना चुनौती, बेंगलुरु का हेड-टू-हेड में बढ़त

सारांश

आईपीएल 2026 में आरसीबी और डीसी के बीच होने वाले मुकाबले में आरसीबी जीत की लय को बनाए रखना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए हार का क्रम तोड़ना चुनौतीपूर्ण होगा। जानिए दोनों टीमों की स्थिति और मैच की तैयारी।

मुख्य बातें

आरसीबी सीजन में 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।
डीसी को आरसीबी के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ना है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।
बेंगलुरु का मौसम साफ रहने की संभावना है।
आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 33 मुकाबले हुए हैं।

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा।

आरसीबी ने इस सीजन में 5 मैचों में से 4 जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले 2 मुकाबले जीते हैं और अब वह अपने घरेलू मैदान पर डीसी के खिलाफ जीत की लय बनाए रखने के लिए तैयार है।

आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही प्रभावशाली दिख रही हैं। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि सॉल्ट, शेफर्ड और अय्यर ने भी कई अच्छी पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जोश हेजलवुड ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

आरसीबी इस मैच में जीत हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहती है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के पहले 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद उसे लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार की श्रृंखला तोड़ने का प्रयास करेगी।

डीसी के लिए आरसीबी को उनके मैदान पर रोकना आसान नहीं होगा। इसे हासिल करने के लिए टीम को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। डीसी को इस मैच में केएल राहुल, मिलर, और स्टब्स से प्रभावशाली पारियों की उम्मीद है, साथ ही मुकेश कुमार, एंगिडी, नटराजन, और कुलदीप यादव से बेहतरीन गेंदबाजी की भी आशा होगी। कप्तान अक्षर पटेल को भी बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ और नमी वाला रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन में यहां खेले गए तीनों मैच उच्च स्कोरिंग रहे हैं। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर तीनों मैचों में अपराजेय रही है।

आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं जबकि डीसी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं आया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन कैसा रहा है?
आरसीबी ने इस सीजन में 5 में से 4 मैच जीते हैं और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैचों में कैसा प्रदर्शन किया है?
डीसी ने सीजन के पहले 2 मैच जीते, लेकिन इसके बाद लगातार 2 मैचों में हार का सामना किया है।
मैच का स्थान और समय क्या है?
यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में मौसम कैसा रहेगा?
बेंगलुरु में मौसम साफ और नमी वाला रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आरसीबी और डीसी के बीच अब तक कितने मुकाबले हुए हैं?
आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले