4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले तीन गेंदबाज, युवराज भी हैं शामिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले तीन गेंदबाज, युवराज भी हैं शामिल

सारांश

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में कई गेंदबाजों ने हैट्रिक ली हैं, लेकिन तीन गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक से अधिक बार यह कारनामा किया है। जानिए उनके बारे में।

मुख्य बातें

युवराज सिंह ने आईपीएल में एक ही सीजन में दो हैट्रिक ली।
अमित मिश्रा ने तीन हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया।
युजवेंद्र चहल ने भी दो हैट्रिक ली हैं।
आईपीएल में अब तक 23 हैट्रिक ली जा चुकी हैं।
हैट्रिक लेना गेंदबाजों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से प्रारंभ हो चुका है। अब तक इस लीग में गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक हासिल की हैं। लेकिन तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में एक से अधिक बार हैट्रिक लेने की उपलब्धि हासिल की है।

युवराज सिंह: अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ युवराज सिंह गेंदबाजी में भी काफी प्रभावशाली रहे हैं। 2009 में आयोजित सीजन में, उनकी घुमावदार गेंदों ने बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए, युवराज ने आईपीएल 2009 में एक नहीं, बल्कि दो हैट्रिक ली।

युवराज इंडियन प्रीमियर लीग के एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। 1 मई, 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर रॉबिन उथप्पा, जैक कैलिस और मार्क बाउचर को आउट किया। इसके अलावा, उसी सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली, जहां उन्होंने हर्षल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स और वेणुगोपाल राव को पवेलियन भेजा।

अमित मिश्रा: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में, अमित मिश्रा तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए, अमित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली। इसके बाद, 2011 में, डेक्कन चार्जर्स की जर्सी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। 2013 में, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए, पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली।

युजवेंद्र चहल: आईपीएल में भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम भी दो हैट्रिक हैं। 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। इसके अलावा, आईपीएल 2025 में चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली, जिसमें उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजा।

संपादकीय दृष्टिकोण

और केवल तीन गेंदबाजों ने इस लीग में इसे बार-बार किया है। यह क्रिकेट के प्रति उनकी मेहनत और कौशल को दर्शाता है।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक किसने ली हैं?
अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक ली हैं।
युवराज सिंह ने कब दो हैट्रिक ली थीं?
युवराज सिंह ने आईपीएल 2009 में एक ही सीजन में दो हैट्रिक ली थीं।
युजवेंद्र चहल ने कब हैट्रिक ली?
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में 2022 और 2025 में दो हैट्रिक ली थीं।
आईपीएल में हैट्रिक का क्या महत्व है?
हैट्रिक लेना गेंदबाज की गुणवत्ता और क्षमता को दर्शाता है और यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
आईपीएल में कितनी कुल हैट्रिक हुई हैं?
आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 23 हैट्रिक हुई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले