2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले सिर्फ तीन गेंदबाज, युवराज भी शामिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले सिर्फ तीन गेंदबाज, युवराज भी शामिल

सारांश

आईपीएल के 19वें सीजन में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले तीन गेंदबाजों की कहानी जानें। युवराज सिंह ने अपनी गेंदबाजी से भी किया कमाल, आइए जानते हैं इनके बारे में।

मुख्य बातें

युवराज सिंह ने 2009 में दो हैट्रिक लीं।
अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाई हैं।
युजवेंद्र चहल भी दो हैट्रिक के साथ शामिल हैं।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक आईपीएल में गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक ली हैं। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस लीग में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने का असाधारण कार्य किया है।

युवराज सिंह: अपने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ युवराज सिंह ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। 2009 में हुए सीजन में उनकी घुमती गेंदों ने बल्लेबाजों को कठिनाई में डाल दिया था। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए युवराज ने आईपीएल 2009 में एक नहीं, बल्कि दो हैट्रिक ली थी।

युवराज एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं। 1 मई, 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में, युवराज ने लगातार तीन गेंदों पर रॉबिन उथप्पा, जैक कैलिस और मार्क बाउचर को आउट किया। इसी सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक में उन्होंने हर्षल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स और वेणुगोपाल राव को आउट किया।

अमित मिश्रा: आईपीएल के इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले अमित मिश्रा एकमात्र गेंदबाज हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए, अमित ने आईपीएल में पहली हैट्रिक 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली। इसके बाद 2011 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की जर्सी में किंग्स इलेवन पंजाब के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। फिर 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली।

युजवेंद्र चहल: भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम भी दो हैट्रिक हैं। चहल ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन बल्लेबाजों को लगातार 3 गेंदों पर आउट किया। इसके बाद आईपीएल 2025 में चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली, जिसमें उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक किसने ली है?
आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है।
युवराज सिंह ने कितनी हैट्रिक ली हैं?
युवराज सिंह ने आईपीएल में दो हैट्रिक ली हैं।
कौन सा गेंदबाज एक ही सीजन में दो हैट्रिक ले सकता है?
युवराज सिंह एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले