11 बल्लेबाज जिन्होंने 'चौके-छक्कों' से आईपीएल में किया 'शतक' पूरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
11 बल्लेबाज जिन्होंने 'चौके-छक्कों' से आईपीएल में किया 'शतक' पूरा

सारांश

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के प्रदर्शन का जादू देखने के लिए तैयार हो जाएं। जानिए उन 11 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने बाउंड्री की बारिश करते हुए अपने आईपीएल शतक को हासिल किया। यह लेख आपको क्रिकेट की दुनिया में एक अद्भुत यात्रा पर ले जाएगा।

मुख्य बातें

क्रिस गेल ने आईपीएल में सर्वाधिक बाउंड्री के साथ शतक बनाए हैं।
आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक कई बल्लेबाजों ने बाउंड्री के माध्यम से अपने शतक पूरे किए हैं।
बाउंड्री की बौछार ने क्रिकेट को और भी रोमांचक बना दिया है।
बल्लेबाजों की यह शैली दर्शकों को हमेशा आकर्षित करती है।
टी20 फॉर्मेट में चौके-छक्के का महत्व विशेष है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहाँ बल्लेबाजों की जादुई पारियां 'चौके-छक्कों' के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। आइए, हम उन 11 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपनी शानदार पारी के द्वारा बाउंड्री की बारिश करते हुए अपने आईपीएल 'शतक' को पूरा किया।

154 रन: क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए। उन्होंने 66 गेंदों पर 17 छक्के और 13 चौके लगाए, जिससे उन्होंने बाउंड्री से ही 154 रन अपने खाते में जोड़े।

118 रन: आईपीएल के पहले मैच में, 18 अप्रैल 2008 को, ब्रैंडन मैक्कुलम ने केकेआर की ओर से आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 छक्के और 10 चौके शामिल थे।

116 रन: अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके थे।

112 रन: एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को आरसीबी की ओर से गुजरात लॉयन्स के खिलाफ 129 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 30 अप्रैल 2023 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 16 चौके शामिल थे।

106 रन: क्रिस गेल ने 17 मई 2012 को आरसीबी की ओर से दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 128 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 62 गेंदों पर 13 छक्के और 7 चौके लगाए।

102 रन: सनथ जयसूर्या ने 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस की ओर से सीएसके के खिलाफ 48 गेंदों में 114 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। इसके बाद 10 मई 2018 को ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 7 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 128 रन की पारी खेली।

110 रन: क्रिस गेल ने 6 मई 2015 को आरसीबी की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों में 12 छक्कों और 7 चौकों के साथ 117 रन बनाए। वहीं, 10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 133 रन की पारी खेली। 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 छक्कों और 10 चौकों के साथ 140 रन बनाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल के प्रति अपने प्रेम को भी दर्शाया।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा 'चौके-छक्के' लगाने वाला बल्लेबाज कौन है?
क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा 'चौके-छक्के' लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
आईपीएल की पहली पारी किसने खेली थी?
आईपीएल की पहली पारी ब्रैंडन मैक्कुलम ने 18 अप्रैल 2008 को खेली थी।
सबसे तेज शतक कौन बनाता है?
टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड कई बल्लेबाजों के पास है, लेकिन क्रिस गेल की पारियां हमेशा याद की जाती हैं।
किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं?
क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
आईपीएल में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची कहां देख सकते हैं?
आप आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची देख सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले