5 बल्लेबाज़ जिन्होंने आईपीएल में चौकों-छक्कों से किया शतक पूरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
5 बल्लेबाज़ जिन्होंने आईपीएल में चौकों-छक्कों से किया शतक पूरा

सारांश

टी20 प्रारूप में चौके-छक्कों का जादू छाया है। जानिए उन 5 बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने बाउंड्री के साथ अपना शतक पूरा किया। ये रिकॉर्ड्स आपको चौंका देंगे!

मुख्य बातें

क्रिस गेल का 154 रन का रिकॉर्ड, जो बाउंड्री पर आधारित है।
ब्रैंडन मैक्कुलम की पहली शतकीय पारी का महत्व।
अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी।
एबी डिविलियर्स और यशस्वी जायसवाल की बेमिसाल पारियां।
आईपीएल में चौके-छक्कों की अहमियत।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। टी20 प्रारूप एक ऐसा खेल है जिसमें बल्लेबाज़ों के 'चौके-छक्के' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। आइए, जानते हैं उन 5 बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने बाउंड्री की बरसात के साथ अपना शतक पूरा किया।

154 रन: क्रिस गेल चौके-छक्कों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। यानी बाउंड्री से ही गेल ने 154 रन अपने खाते में जोड़ लिए।

118 रन: आईपीएल के इतिहास का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया, जिसमें केकेआर की ओर से ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले।

116 रन: अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के विरुद्ध 141 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे।

112 रन: एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात लायन्स के विरुद्ध 129 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 124 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 16 चौके शामिल थे।

106 रन: गेल ने 17 मई 2012 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध 128 रन की पारी खेली। इस दौरान 62 गेंदों का सामना करते हुए गेल ने 13 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

102 रन: सनथ जयसूर्या ने 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सीएसके के खिलाफ 48 गेंदों में 114 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। इसके बाद 10 मई 2018 को ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 7 छक्कों और 15 चौकों के साथ कुल 128 रन की पारी खेली थी।

110 रन: क्रिस गेल ने 6 मई 2015 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों में 12 छक्कों और 7 चौकों के साथ 117 रन बनाए, जबकि 10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 133 रन की पारी खेली। 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 छक्कों और उतने ही चौकों के साथ 140 रन की पारी खेली थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहाँ बल्लेबाज़ों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा बल्लेबाज़ आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके-छक्के मारता है?
क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके-छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ हैं।
आईपीएल में सबसे पहली शतकीय पारी किसने खेली?
ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल के पहले मैच में सबसे पहली शतकीय पारी खेली थी।
किस बल्लेबाज़ ने सबसे कम गेंदों में शतक बनाया?
सनथ जयसूर्या ने 48 गेंदों में शतक बनाया था।
आईपीएल में कितनी टीमें खेलती हैं?
आईपीएल में वर्तमान में 10 टीमें खेलती हैं।
क्या आईपीएल में शतक बनाना मुश्किल है?
आईपीएल में शतक बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज़ इसे आसानी से करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले