5 बल्लेबाज जिन्होंने चौके-छक्कों से आईपीएल में शतक पूरा किया
सारांश
Key Takeaways
- क्रिस गेल का बाउंड्री पर खेलना अद्वितीय है।
- ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल का पहला शतक बनाया।
- अभिषेक शर्मा की पारी ने सबको प्रभावित किया।
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। टी20 क्रिकेट का प्रारूप मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए है, जहाँ 'चौके-छक्के' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। आइए, जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने बाउंड्री की बारिश के साथ अपना शतक पूरा किया।
154 रन: क्रिस गेल बाउंड्री के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। यानि कि गेल ने बाउंड्री से ही 154 रन अपने नाम किए।
118 रन: आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया, जिसमें केकेआर के ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले।
116 रन: अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे।
112 रन: एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात लायन्स के खिलाफ 129 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 16 चौके शामिल थे।
106 रन: गेल ने 17 मई 2012 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 128 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 62 गेंदों में 13 छक्के और 7 चौके लगाए।
102 रन: सनथ जयसूर्या ने 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सीएसके के खिलाफ 48 गेंदों में 114 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। इसके बाद 10 मई 2018 को ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 7 छक्कों और 15 चौकों के साथ 128 रन बनाए।
110 रन: क्रिस गेल ने 6 मई 2015 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों में 12 छक्के और 7 चौके के साथ 117 रन बनाए। जबकि 10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 133 रन की पारी खेली। 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 छक्के और उतने ही चौकों के साथ 140 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।