5 ऐसे बल्लेबाज जो 'चौके-छक्कों' से बने IPL के शतकवीर

Click to start listening
5 ऐसे बल्लेबाज जो 'चौके-छक्कों' से बने IPL के शतकवीर

सारांश

टी20 प्रारूप में बल्लेबाजों का खेल देखने लायक होता है। जानिए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने बाउंड्री की बारिश से अपने शतक का जश्न मनाया।

Key Takeaways

  • क्रिस गेल ने सर्वाधिक चौके-छक्के लगाकर शतक बनाए हैं।
  • आईपीएल का पहला शतक ब्रैंडन मैक्कुलम ने बनाया था।
  • अभिषेक शर्मा और एबी डिविलियर्स ने भी शानदार पारियां खेली हैं।
  • बाउंड्री का खेल हमेशा दर्शकों को आकर्षित करता है।
  • टी20 प्रारूप में बल्लेबाजों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। टी20 प्रारूप मुख्यत: बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें 'चौके-छक्के' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। आइए, जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने बाउंड्री की बरसात के साथ अपने शतक को पूरा किया।

154 रन: क्रिस गेल ने चौके-छक्कों के साथ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। मतलब, बाउंड्री से ही गेल ने 154 रन अपने नाम किए।

118 रन: आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को हुआ, जिसमें केकेआर के ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले।

116 रन: अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे।

112 रन: एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को आरसीबी के लिए खेलते हुए गुजरात लायन्स के खिलाफ 129 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 16 चौके शामिल थे।

106 रन: क्रिस गेल ने 17 मई 2012 को आरसीबी के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 128 रन की पारी खेली, जिसमें 62 गेंदों में 13 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

102 रन: सनथ जयसूर्या ने 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस के लिए सीएसके के खिलाफ 48 गेंदों में 114 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। इसके बाद 10 मई 2018 को ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 7 छक्कों और 15 चौकों के साथ 128 रन की पारी खेली।

110 रन: क्रिस गेल ने 6 मई 2015 को आरसीबी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों में 12 छक्के और 7 चौकों के साथ 117 रन बनाए। वहीं, 10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 133 रन की पारी खेली। 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 छक्कों और 10 चौकों के साथ 140 रन की पारी खेली।

Point of View

NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके-छक्के किसने लगाए हैं?
क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाए हैं।
कौन सा बल्लेबाज सबसे पहले आईपीएल में शतक बनाया?
ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल के पहले मैच में सबसे पहले शतक बनाया था।
कितने बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों से शतक बनाए हैं?
इस लेख में हम 5 प्रमुख बल्लेबाजों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
क्या T20 प्रारूप में चौके-छक्के महत्वपूर्ण हैं?
हाँ, T20 प्रारूप में चौके-छक्के खेल का रोमांच बढ़ाते हैं।
आईपीएल का पहला मैच कब हुआ था?
आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को हुआ था।
Nation Press