15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेसन रॉय वनडे में इंग्लैंड के सफलतम बल्लेबाज बनने से चूक गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेसन रॉय वनडे में इंग्लैंड के सफलतम बल्लेबाज बनने से चूक गए?

सारांश

जेसन रॉय, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज, ने अपने करियर में कई बार तूफानी प्रदर्शन किया। हालांकि, चोटों और चयन के मुद्दों के कारण उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मौके नहीं मिले। क्या वह भविष्य में इंग्लैंड टीम में लौटेंगे? जानें उनके करियर के अनछुए पहलू।

मुख्य बातें

जेसन रॉय एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं।
उन्होंने 12 वनडे शतक बनाए हैं।
उनकी बल्लेबाजी औसत करीब 40 है।
रॉय का चयन चोटों से प्रभावित रहा है।
लीग क्रिकेट में उनकी मांग बहुत अधिक है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम में पिछले दशक में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने वनडे और टी20 विश्व कप दोनों पर कब्जा किया। यह बदलाव बल्लेबाजी के कारण संभव हुआ। पहले एक टेस्ट टीम के रूप में जानी जाने वाली इंग्लैंड टीम में पिछले 10 वर्षों में विस्फोटक बल्लेबाजों की एक नई पीढ़ी आई, जिसने उनके क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया। इन बल्लेबाजों में से एक जेसन रॉय का नाम भी शामिल है।

जेसन रॉय एक तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हालांकि, इयोन मोर्गन की कप्तानी में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी को अपनी क्षमता के अनुसार उचित अवसर नहीं मिले। कभी-कभी वह चोटिल हुए तो कभी किसी अन्य खिलाड़ी के कारण उन्हें बाहर किया गया। रॉय ने अपने करियर में कुछ मौकों पर धुआंधार बल्लेबाजी का परिचय दिया। एक समय ऐसा लगता था कि वह लंबे समय तक चलने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, फॉर्म में निरंतरता की कमी और लगातार मौकों की कमी ने उनके करियर को प्रभावित किया।

रॉय इंग्लिश टीम में लगातार अंदर-बाहर होते रहे जब अंग्रेज बल्लेबाज सफेद गेंद क्रिकेट को एक नया रूप दे रहे थे। इस समय इंग्लैंड के पास कई शानदार बल्लेबाज थे। रॉय के पास भी अद्भुत हिटिंग क्षमता थी। लगभग 40 की औसत और 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट यह दर्शाते हैं कि रॉय किसी भी मायने में टॉप वनडे बल्लेबाजों से कम नहीं थे। निरंतर प्रदर्शन और मौके उन्हें इंग्लैंड के सबसे प्रोलिफिक वनडे बल्लेबाजों की सूची में खड़ा कर सकते थे।

फिर भी, लगभग ढाई साल पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रॉय वनडे में शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो और मोर्गन के बाद तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। बेयरस्टो ने 18, मोर्गन ने 13 और रॉय ने 12 शतक बनाए हैं। वहीं, सर्वाधिक वनडे रनों के मामले में रॉय 10वें स्थान पर हैं।

जेसन रॉय ने 5 टेस्ट में 1 अर्धशतक लगाते हुए 187, 116 वनडे में 12 शतक और 21 अर्धशतक बनाते हुए 4,271 और 64 टी20 में 8 अर्धशतक बनाते हुए 1,522 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे रॉय की टी20 लीग में बड़ी मांग है। वह ओपनर के रूप में विश्वभर की टी20 लीग में खेलते हैं। आईपीएल में भी उन्होंने 21 मैचों में 614 रन बनाए हैं।

लीग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय टी20 को मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों में वह 17वें स्थान पर हैं। 2008 से 2025 के बीच 403 मैचों में 6 शतक और 68 अर्धशतक बनाते हुए उन्होंने 10,348 रन बनाए हैं।

1990 में जन्मे रॉय 21 जुलाई को 35 वर्ष के हो चुके हैं। इंग्लैंड की जर्सी में भविष्य में दिखेंगे या नहीं, यह समय ही बताएगा। लेकिन लीग क्रिकेट में उनकी धुआंधार बल्लेबाजी को हम लंबे समय तक देखेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जेसन रॉय के बारे में यह कहना उचित है कि उनकी प्रतिभा अविश्वसनीय है, लेकिन क्रिकेट में चयन प्राथमिकताएँ और चोटें कभी-कभी खिलाड़ियों के करियर को प्रभावित कर सकती हैं। हमें जेसन की वापसी की उम्मीद करनी चाहिए, क्योंकि उनके जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेसन रॉय ने कितने वनडे शतक बनाए हैं?
जेसन रॉय ने 12 वनडे शतक बनाए हैं।
क्या जेसन रॉय इंग्लैंड टीम में वापसी करेंगे?
यह भविष्य में उनकी फॉर्म और चयन पर निर्भर करेगा।
जेसन रॉय की बल्लेबाजी औसत क्या है?
उनकी बल्लेबाजी औसत लगभग 40 है।
जेसन रॉय ने कितने टी20 मैच खेले हैं?
जेसन रॉय ने 64 टी20 मैच खेले हैं।
जेसन रॉय का जन्म कब हुआ था?
जेसन रॉय का जन्म 1990 में हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 घंटे पहले
  2. 15 घंटे पहले
  3. 5 दिन पहले
  4. 1 सप्ताह पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले