पीएसएल 2026: कराची किंग्स ने जॉनसन चार्ल्स की जगह रीजा हेंड्रिक्स को लिया टीम में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएसएल 2026: कराची किंग्स ने जॉनसन चार्ल्स की जगह रीजा हेंड्रिक्स को लिया टीम में

सारांश

कराची किंग्स ने पीएसएल 2026 के लिए जॉनसन चार्ल्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया है। जानें हेंड्रिक्स के बारे में और उनकी क्रिकेट यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

कराची किंग्स ने जॉनसन चार्ल्स की जगह रीजा हेंड्रिक्स को लिया है।
पीएसएल 2026 का आगाज़ 26 मार्च से होगा।
हेंड्रिक्स का टी20 करियर शानदार रहा है।
कराची किंग्स का पहला मैच 27 मार्च को है।
हेंड्रिक्स ने पहले भी पीएसएल में खेला है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स ने पीएसएल 2026 के लिए वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को शामिल करने की घोषणा की है।

जॉनसन चार्ल्स कराची किंग्स की टीम का हिस्सा थे, और टीम ने उनसे एक ओपनर बल्लेबाज के रूप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की थी। लेकिन वेस्टइंडीज के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने व्यक्तिगत कारणों से पूरे सीजन से बाहर रहने का निर्णय लिया।

पीएसएल 2026 का आगाज़ 26 मार्च से होगा, जिससे कराची किंग्स को चार्ल्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द करनी थी, और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का नाम चुना।

हेंड्रिक्स किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिनमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मोईन अली और यूएई के मुहम्मद वसीम शामिल हैं।

रीजा हेंड्रिक्स एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 और लीग क्रिकेट का विस्तृत अनुभव है। दक्षिण अफ्रीका के 36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 90 मैचों की 89 पारियों में 1 शतक और 18 अर्धशतकों की मदद से 2,504 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.78 और स्ट्राइक रेट 129.20 रहा है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन है।

हेंड्रिक्स दूसरी बार पीएसएल में नजर आएंगे। पीएसएल 2024 में वह मुल्तान सुल्तांस के लिए खेले थे, जहाँ उन्होंने 8 पारियों में 43.42 की औसत और 134.51 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए थे।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के कुल टी20 करियर (अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट) पर नजर डालें तो उन्होंने 296 टी20 मैचों की 277 पारियों में 5 शतक और 64 अर्धशतकों की मदद से 8,372 रन बनाए हैं।

कराची किंग्स अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेलने जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनकी बल्लेबाजी क्षमता को और मजबूती प्रदान करेगा। यह कदम टीम की रणनीति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रीजा हेंड्रिक्स कौन हैं?
रीजा हेंड्रिक्स एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।
जॉनसन चार्ल्स क्यों बाहर हुए?
जॉनसन चार्ल्स ने व्यक्तिगत कारणों से पूरे सीजन से बाहर रहने का निर्णय लिया।
पीएसएल 2026 कब शुरू होगा?
पीएसएल 2026 का आगाज़ 26 मार्च 2026 से होगा।
कराची किंग्स का पहला मैच कब है?
कराची किंग्स का पहला मैच 27 मार्च 2026 को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ होगा।
रीजा हेंड्रिक्स का टी20 करियर कैसा है?
रीजा हेंड्रिक्स ने टी20 में 8,372 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले