कायला रेनेके ने बनाई नई मिसाल, बनीं पहली महिला क्रिकेटर जो डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतीं

Click to start listening
कायला रेनेके ने बनाई नई मिसाल, बनीं पहली महिला क्रिकेटर जो डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतीं

सारांश

दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर कायला रेनेके ने एक अद्वितीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने कई फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। जानिए उनकी शानदार पारी और जीत के क्षणों के बारे में।

Key Takeaways

  • कायला रेनेके ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।
  • वह पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने डेब्यू पर यह खिताब जीता।
  • दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत दिलाई।
  • अयाबोंगा खाका ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
  • महिला क्रिकेट में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

क्राइस्टचर्च, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर कायला रेनेके ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। वह कई फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

रेनेके ने रविवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब प्राप्त किया। 20 साल की कायला ने इसी वर्ष की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर भी यह खिताब जीता था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर, रेनेके ऐसी पांचवीं क्रिकेटर बनी हैं जिन्होंने एक से अधिक फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता है। उनसे पहले यह उपलब्धि इलियास सनी (टेस्ट और टी20), मुस्तफिजुर रहमान (टेस्ट और वनडे), बेन फोक्स (वनडे और टेस्ट) और लुंगी एनगिडी (टेस्ट और टी20) ने प्राप्त की थी।

रेनेके ने दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई। जब दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी, तो कायला ने तुमी सेखुखुने के साथ मिलकर संयम बनाए रखा। न्यूजीलैंड की तरफ से इस स्कोर को बचाने का प्रयास सूजी बेट्स ने किया। कायला ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत के लिए जरूरी रनों का समीकरण अंतिम तीन गेंदों में छह रन बना दिया।

इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद को 'लॉन्ग-ऑन' के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। कायला ने 32 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 268 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसमें मैडी ग्रीन ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए थे। अमेलिया केर ने 36 और इजी गेज ने 37 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 56 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30/2 हो गया था, जिसके बाद एनेरी डर्कसेन (72) और सुने लुस (53) ने मिलकर 123 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। नादिन डी क्लर्क ने भी 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन कायला की अंतिम समय की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही जीत में निर्णायक साबित हुई।

Point of View

बल्कि नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर साबित किया है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

कायला रेनेके ने कब और किस टीम के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता?
कायला रेनेके ने 29 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड जीता।
कायला रेनेके की पारी में कितने रन और कितने छक्के शामिल थे?
कायला ने 32 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
रेनेके किस हिसाब से एक विशेष क्रिकेटर बनीं?
कायला रेनेके एक से अधिक फॉर्मेट में डेब्यू पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
दक्षिण अफ्रीका की जीत में अन्य खिलाड़ियों का योगदान क्या था?
एनेरी डर्कसेन ने 72 और सुने लुस ने 53 रन बनाकर महत्वपूर्ण साझेदारी की।
न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर क्या था?
न्यूजीलैंड की टीम 268 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
Nation Press