27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 18वां अर्धशतक बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 18वां अर्धशतक बनाया?

सारांश

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 18वां अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को 107 रन की लीड दिलाई। उनकी पारी ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की। क्या यह वह पल है जो भारत को जीत दिलाएगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

केएल राहुल ने 18वां अर्धशतक बनाया।
भारत को 107 रन की लीड मिली।
जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।

नई दिल्ली, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के विरुद्ध चल रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में हालांकि राहुल अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी अगली पारी में इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

सलामी बल्लेबाज ने 87 गेंदों में अर्धशतक हासिल किया, जो उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक था। यह पारी उस समय आई जब टीम इंडिया को इसकी बेहद जरूरत थी, खासकर मुकाबले के चौथे दिन।

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 29 ओवरों के खेल के बाद तीन विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल (4), साईं सुदर्शन (30), और कप्तान शुभमन गिल (8) आउट हो चुके हैं। फिलहाल केएल राहुल का साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं और भारत के पास 107 रन की लीड है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी, जिसमें केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद जायसवाल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रन बनाए। गिल ने भी 227 गेंदों में 147 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में, मेहमान टीम ने 465 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओली पोप ने 106 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमशः 2 और 3 विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि केएल राहुल की पारी ने भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की है। उनकी बैटिंग ने टीम को महत्वपूर्ण लीड दिलाई है, जिससे भारत की जीत की संभावना और भी बढ़ गई है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केएल राहुल ने कितने रन बनाए?
केएल राहुल ने 18वां अर्धशतक बनाते हुए 87 गेंदों में 50 रन बनाए।
भारत की पहली पारी में कितने रन बने?
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में कितने रन पर ऑल आउट हुई?
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर ऑल आउट हो गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले