2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैनचेस्टर टेस्ट में केएल राहुल और गिल का पलटवार भारत को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैनचेस्टर टेस्ट में केएल राहुल और गिल का पलटवार भारत को जीत दिलाएगा?

सारांश

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत ने चौथे दिन के अंत तक 174 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने संकट में भारत को संभालते हुए 174 रन की साझेदारी की। क्या यह जोड़ी भारत को जीत दिला पाएगी? जानिए मैच का हाल!

मुख्य बातें

केएल राहुल और शुभमन गिल ने मिलकर टीम को संकट से निकाला।
भारत अभी भी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है।
इंग्लैंड ने पहले 669 रन बनाए थे।
रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 4 विकेट लिए।
भारत की पहली पारी का स्कोर 358 रन था।

मैनचेस्टर, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत में भारतीय टीम ने 174 रन बना लिए हैं, जबकि उसने 2 विकेट खो दिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 137 रन पीछे है। केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन पर नाबाद हैं।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। शून्य के स्कोर पर टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट खो दिया। ऐसा लगा कि भारत का यह मैच चौथे दिन ही हाथ से निकल जाएगा। लेकिन, केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और अगले 62.1 ओवर में इंग्लैंड को कोई भी सफलता नहीं दी।

केएल राहुल की शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने गिल से आगे निकल गए। राहुल 210 गेंदों में 8 चौके की मदद से 87 रन बना रहे हैं। वहीं, गिल 167 गेंदों में 10 चौके की मदद से 78 रन बना रहे हैं। दोनों के बीच 174 रन की साझेदारी हुई है। भारत अभी इंग्लैंड से उसकी पहली पारी के आधार पर 137 रन पीछे है।

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रनों का पहाड़ खड़ा किया था और भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। जो रूट ने 150 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने भी शतक लगाया, उन्होंने 141 रनों की पारी खेली।

क्रॉले ने 84, बेन डकेट ने 94, ओली पोप ने 71 और ब्रायडन कार्स ने 47 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

वहीं, भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत का स्कोर क्या है?
भारत का स्कोर चौथे दिन के अंत में 174 रन है, 2 विकेट के नुकसान पर।
केएल राहुल और शुभमन गिल की साझेदारी कितनी है?
केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 174 रन की साझेदारी हुई है।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में कितने रन बनाए?
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए थे।
भारत ने अपनी पहली पारी में क्या स्कोर बनाया?
भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे।
इस मैच का अगला दिन किसके लिए महत्वपूर्ण होगा?
अगला दिन भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के स्कोर को पार करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले