2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैनचेस्टर टेस्ट में राहुल और यशस्वी की मजबूत शुरुआत भारत को सफलता दिलाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैनचेस्टर टेस्ट में राहुल और यशस्वी की मजबूत शुरुआत भारत को सफलता दिलाएगी?

सारांश

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम ने लंच तक शानदार प्रदर्शन किया है। क्या यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की यह जोड़ी भारत को जीत दिलाने में सफल होगी? जानिए इस टेस्ट के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की स्थिति।

मुख्य बातें

भारत ने लंच तक 78 रन बनाए बिना कोई विकेट खोए।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मजबूत शुरुआत की।
करुण नायर को ड्रॉप किया गया है।
आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया।
शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है।

मैनचेस्टर, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने एक शानदार शुरुआत की है और लंच तक बिना कोई विकेट खोए 78 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने गंभीरता और धैर्य से खेला। दोनों ने सिंगल-डबल के साथ-साथ मौके पर बड़े शॉट लगाते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

पिछले टेस्ट में जायसवाल पर अपने विकेट को फेंकने का आरोप लगा था, जिसके कारण वह थोड़ा सुरक्षात्मक नजर आ रहे हैं।

लंच तक, जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 78 तक पहुंचा दिया है। जायसवाल 74 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन पर नाबाद हैं, जबकि राहुल 82 गेंदों पर चार चौके के साथ 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है। पिछले तीन टेस्ट की छह पारियों में एक भी अर्धशतक न लगा सकने के कारण करुण नायर को अंततः ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह साई सुदर्शन की वापसी हुई है। वहीं, आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज अपने करियर की शुरुआत कर रहा है। नितीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में वापस आ गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना रोमांचक होगा।

RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैनचेस्टर टेस्ट में किसने टॉस जीता?
इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारत ने लंच तक कितने रन बनाए?
भारत ने लंच तक बिना कोई विकेट खोए 78 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल की स्थिति क्या है?
यशस्वी जायसवाल लंच तक 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
इस मैच में भारत ने कितने बदलाव किए हैं?
भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं।
करुण नायर को क्यों ड्रॉप किया गया?
करुण नायर को पिछले तीन टेस्ट की छह पारियों में एक भी अर्धशतक न लगा सकने के कारण ड्रॉप किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले