26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयुष म्हात्रे संभालेंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम की कमान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयुष म्हात्रे संभालेंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम की कमान?

सारांश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान बनाया है। साथ ही, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीकी दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है। जानें इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में और कैसे ये युवा खिलाड़ी अपने खेल से प्रभावित करेंगे।

मुख्य बातें

आयुष म्हात्रे को अंडर-19 विश्व कप के लिए कप्तान बनाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीकी दौरे पर कमान सौंपी गई है।
भारत ने अंडर-19 विश्व कप में पांच बार खिताब जीता है।
विश्व कप 15 जनवरी से शुरू होगा।
टीम इंडिया का ग्रुप-ए में स्थान है।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान नियुक्त किया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। वहीं, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीकी दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है।

विश्व कप से पहले भारत ने 3-7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवरों के तीन मुकाबले खेलने हैं। ये सभी मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में होंगे। चोटिल आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा इन मुकाबलों में शामिल नहीं होंगे। इस दौरान आयुष म्हात्रे की अनुपस्थिति में, वैभव सूर्यवंशी दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे।

'राष्ट्र प्रेस' को मिली जानकारी के अनुसार, आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा शुक्रवार को मुंबई में अपनी कलाई की चोटों का आकलन करने गए थे। वर्तमान में उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

शनिवार को बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "ये दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम में शामिल होंगे।"

आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं, जिन्हें चार ग्रुपसुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

भारत ने पांच बार अंडर 19 विश्व कप खिताब (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) अपने नाम किया है। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें उसके साथ न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश की टीमें भी हैं। भारतीय टीम 15 जनवरी को यूएस के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश से भिड़ंत होगी, और फिर 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा।

साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

आईसीसी मेंस अंडर 19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंडर 19 वर्ल्ड कप कब आयोजित होगा?
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा।
कौन है साउथ अफ्रीकी दौरे पर कप्तान?
साउथ अफ्रीकी दौरे पर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को कप्तान नियुक्त किया गया है।
बीसीसीआई ने किसे अंडर-19 विश्व कप के लिए कप्तान बनाया है?
बीसीसीआई ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान नियुक्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले