विराट कोहली ने क्रिस गेल को बताया रोहित शर्मा से श्रेष्ठ टी20 सलामी बल्लेबाज

Click to start listening
विराट कोहली ने क्रिस गेल को बताया रोहित शर्मा से श्रेष्ठ टी20 सलामी बल्लेबाज

सारांश

विराट कोहली ने क्रिस गेल को रोहित शर्मा से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज करार दिया है। आरसीबी के साथ गेल का अनुभव और रिकॉर्ड कोहली के लिए अहम हैं। जानें, इस दिलचस्प वीडियो में कोहली ने और किन बल्लेबाजों को चुना।

Key Takeaways

  • विराट कोहली ने क्रिस गेल को बेहतर सलामी बल्लेबाज बताया।
  • गेल का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • रोहित शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
  • आरसीबी का आईपीएल 2026 में पहला मैच 28 मार्च को है।
  • गेल का आईपीएल में रिकॉर्ड भी अद्वितीय है।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रिस गेल को चुना है। कोहली ने रोहित शर्मा की तुलना में गेल को अधिक महत्वपूर्ण माना है। गेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए कोहली के साथ खेला है।

रविवार को आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें विराट को विभिन्न टी20 ओपनर्स में से सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करना था। शुरुआत में उन्होंने सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट में से गिलक्रिस्ट को चुना। इसके बाद उन्होंने गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड के बीच से हेड को बेहतर टी20 ओपनर बताया। गेम के अंतिम चरण में कोहली से रोहित शर्मा और क्रिस गेल में से किसी एक को चुनने को कहा गया। थोड़ी सोच-विचार के बाद, विराट ने गेल को रोहित से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज कहा।

वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 प्रारूप में 455 पारियों में 144 के स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 75 पारियों में गेल ने 1,899 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी गेल का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल में 142 मैचों में 4,965 रन बनाए हैं और 6 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 140 के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। रोहित ने इस फॉर्मेट में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में 272 मैचों में रोहित ने 132 के स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। इस बार भी विराट कोहली से आरसीबी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 144 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे।

Point of View

जो खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

विराट कोहली ने किसे बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज माना?
विराट कोहली ने क्रिस गेल को रोहित शर्मा से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज बताया।
क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में कितने रन बनाए हैं?
क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 14,562 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड क्या है?
रोहित शर्मा ने 4,231 रन बनाए हैं।
आरसीबी का आईपीएल 2026 में पहला मैच कब है?
आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।
गेल ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
गेल ने आईपीएल में 4,965 रन बनाए हैं।
Nation Press