29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की?

सारांश

कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में साउथ अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट गंवाए। क्या भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी ताकत दिखाई? आइए जानते हैं इस दिलचस्प मुकाबले के पहले सेशन की खास बातें।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए।
जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
ऋषभ पंत की वापसी से टीम को नई ताकत मिली।
टोनी डी जोरजी और वियान मुल्डर ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कोलकाता, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने 3 विकेट खो दिए हैं। वर्तमान में मेहमान टीम 27 ओवरों में 3 विकेट खोकर केवल 105 रन ही बना सकी है।

कोलकाता में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने 10.3 ओवरों में 57 रन जोड़े। रिकेल्टन 22 गेंदों में 4 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वियान मुल्डर ने मार्करम के साथ महज 5 रन की साझेदारी की। मार्करम 48 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे।

कप्तान टेंबा बावुमा से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह खिलाड़ी 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सका।

शानदार शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम महज 71 रन पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद टोनी डी जोरजी बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 34 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

लंच ब्रेक तक टोनी डी जोरजी 38 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि वियान मुल्डर 43 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बना चुके थे।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवरों में केवल 9 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। वहीं, कुलदीप यादव ने 7 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट निकाला है।

इस मैच के साथ ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में वापसी की है। पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से भी बाहर थे। उनकी वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने कितने विकेट गंवाए?
साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए।
भारत के गेंदबाजों में कौन सबसे सफल रहा?
जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 7 ओवर में 2 विकेट लिए।
ऋषभ पंत की टीम में वापसी का महत्व क्या है?
ऋषभ पंत की वापसी से भारतीय टीम को मजबूती मिली है, खासकर बल्लेबाजी में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले