14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? जानें समीकरण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? जानें समीकरण

सारांश

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम 'सुपर-8' मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा करते हैं।

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अंतिम जीत के लिए अगले मैच जीतना जरूरी है।
साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए फायदेमंद होगी।
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत महत्वपूर्ण है।
इंग्लैंड ने ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टीम इंडिया की किस्मत इन मैचों पर निर्भर करेगी।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसे जीतना टीम इंडिया के लिए अत्यंत आवश्यक होगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही भारतीय टीम की किस्मत काफी हद तक निर्धारित हो जाएगी।

गुरुवार को भारत-जिम्बाब्वे मैच से पूर्व साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला आयोजित होगा, जिसमें साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आइए, इस समीकरण को समझते हैं।

सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर वेस्टइंडीज +5.350 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम भारत को 76 रन से हराकर +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत (-3.800 नेट रन रेट) सुपर-8 का पहला मैच हारने के बाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) चौथे स्थान पर है।

यदि टीम इंडिया अगले मुकाबलों में जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) को हराती है, तो उसके 4 अंक होंगे। साथ ही यदि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज (26 फरवरी) और जिम्बाब्वे (1 मार्च) को पराजित करता है, तो उसके पास 6 अंक होंगे। इस स्थिति में वेस्टइंडीज के पास 2 अंक होंगे, जबकि जिम्बाब्वे के पास 0 अंक होगा और टीम इंडिया ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

यदि गुरुवार के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हराती है और साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करता है, तो भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पास 4-4 अंक होंगे। ऐसी स्थिति में बेहतरीन नेट रन रेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में होंगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा।

ग्रुप-2 में इंग्लैंड सुपर-8 के पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इस ग्रुप में पाकिस्तान के लिए अगले दौर में पहुंचना कठिन हो गया है, जिसने पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले मैच में इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना किया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे, जबकि श्रीलंका पहले मैच की हार के बाद चौथे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जब टीम को अपनी रणनीतियों पर ध्यान देना होगा और आगामी मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की स्थिति क्या है?
भारत वर्तमान में ग्रुप-1 में तीसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए उसे अगले मैच जीतने होंगे।
टीम इंडिया को कौन से मैच जीतने हैं?
टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अगले मैच जीतने होंगे।
साउथ अफ्रीका की जीत का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यदि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हराता है, तो यह भारत के लिए फायदेमंद होगा।
भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए क्या करना होगा?
भारत को अपनी जीत को बड़े अंतर से सुनिश्चित करना होगा ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके।
ग्रुप-2 में कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई है?
इंग्लैंड ने सुपर-8 के दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले