टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
सारांश
Key Takeaways
चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन की शानदार जीत हासिल की। इस जीत ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को जीवित रखा है और साथ ही साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचा दिया है।
sाउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के दोनों मुकाबले जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रखा है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 2 में से 1 मैच गंवाकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2 में से 1 मैच जीतकर -0.100 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। संजू ने 15 गेंदों पर 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की।
ईशान ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 33 रन का योगदान दिया।
भारत ने 14.5 ओवरों में 172 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुँचाया।
पंड्या ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया।
जिम्बाब्वे ने जवाब में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। मारुमानी 20 रन बनाकर आउट हुए, फिर बेनेट ने डायोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। मायर्स ने सिर्फ 6 रन बनाए।
इसके बाद बेनेट ने सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की, लेकिन रजा (31) के आउट होने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।
बेनेट अंत तक लड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 59 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 97 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस दौरान दुबे ने 2 ओवर में 46 रन लुटा दिए।