टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

सारांश

अहमदाबाद में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर जीत का सफर रोक दिया। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिससे टीम केवल 111 रन पर सिमट गई।

मुख्य बातें

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य रखा।
जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
भारत की टीम केवल 111 रन बना सकी।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के जीत के सफर पर साउथ अफ्रीका ने रोक लगा दी है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सुपर-8 राउंड के मैच में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था।

साउथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा भी इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए केवल एक रन बना सके। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए और फिर मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए और कॉर्बिन बॉश के हाथों आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 11 रन पर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 18 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। रिंकू सिंह ने केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

इसके अतिरिक्त, अर्शदीप सिंह भी केवल एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह बिना रन बनाए लौट गए। भारतीय टीम कुल मिलाकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए। गेंदबाजी में, साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, केशव महाराज ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। क्विंटन डी कॉक केवल 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान एडेन मार्करम भी 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। रयान रिकेल्टन ने भी 7 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।

20 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, मिलर ने 35 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

ट्रिस्टन स्टब्स ने केवल 24 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाने में सफलता पाई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर बल्लेबाजी में। साउथ अफ्रीका ने अपने अनुभव का सही उपयोग करते हुए भारतीय टीम को मात दी। यह हार भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की हार का मुख्य कारण क्या था?
भारत की हार का मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी में असफलता थी, जहां कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
साउथ अफ्रीका की जीत में कौन से खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई?
डेविड मिलर की 63 रनों की पारी और मार्को जानसेन की गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
भारत की ओर से शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया।
इस मैच में बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहा?
जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जो इस मैच में उनका शानदार प्रदर्शन था।
सुपर-8 राउंड में भारत का अगला मुकाबला कब है?
भारत का अगला मुकाबला जल्द ही होगा, जिसमें उन्हें अपनी रणनीति में सुधार करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले