10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: पंड्या की तूफानी फिफ्टी से भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 256 रन का लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: पंड्या की तूफानी फिफ्टी से भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 256 रन का लक्ष्य

सारांश

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत नॉकआउट में पहुँचने की उम्मीदों को बनाए रखेगी।

मुख्य बातें

भारत ने 256 रन का लक्ष्य रखा।
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने शानदार पारियां खेलीं।
तिलक वर्मा ने पंड्या के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की।
भारत का यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा है।
इस जीत से नॉकआउट में पहुँचने की उम्मीदें बढ़ी।

चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य प्रस्तुत किया है। टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करके नॉकआउट में पहुँचने की संभावनाओं को बनाए रखना चाहती है।

गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी।

इन दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवर में 48 रन जोड़कर मजबूत आधार तैयार किया। संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन बनाए। ईशान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए, फिर अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।

अभिषेक ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और 4 चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सूर्या ने 13 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 256 के स्कोर तक पहुँचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारत ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।

पंड्या ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें पंड्या और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह जीत न केवल टीम की उम्मीदों को बरकरार रखती है, बल्कि भारत के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ भी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने जिम्बाब्वे को कितने रन का लक्ष्य दिया?
भारत ने जिम्बाब्वे को 256 रन का लक्ष्य दिया है।
इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या प्रमुख बल्लेबाज रहे, जिन्होंने शानदार पारियां खेलीं।
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 256 रन है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में तदिवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा और अन्य शामिल हैं।
क्या यह मैच नॉकआउट के लिए महत्वपूर्ण है?
हाँ, यह मैच भारत के नॉकआउट में पहुँचने की संभावनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले